विशेष

इन नीले शहरों को देखकर हो जाएगा आपका मन खुश, इनकी खूबसूरती देख भूल जाएंगे सारे दुख

दुनिया में बेहद ही खूबसूरत शहर हैं, जहां पर जाकर आप अपने तनाव को एकदम से भूल जाएंगे। इन जगहों की खूबसूरती आपके दिमाग को एकदम तरोताजा कर देंगी। आज हम आपको विश्व के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो पूरी तरह से नीले रंग से सजे हुए हैं। इन शहरों का नीला रंग देखकर मन एक दम खुश हो जाएगा, ये सारे शहर नीले रंग के कारण टूरिस्‍टों के बीच काफी फेमस हैं और हर साल विश्व भर से कई संख्या में लोग इन शहरों को देखने के लिए आते हैं। तो आइए बिना देरी किए जानते हैं इन शहरों के नाम।

ये हैं दुनिया के नीले शहर

जोधपुर, भारत

जोधपुर राजस्‍थान राज्य का एक शहर है। ये शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। विदेश से लाखों की संख्या में लोग इस शहर को देखने के लिए यहां आते हैं। इस शहर का रंग पूरी तरह से नीला है। राजस्‍थान के थार रेगिस्‍तान के इस शहर से जुड़ी हुई कहानी के अनुसार यहां पर भारतीय समाज के ब्राह्मण रहते थे। इनके घरों की पहचान दूर से हो सके। इसके लिए ये अपने घर को नीले रंग से रंगा करते थे। इस गांव में अगर कोई ब्राह्मण से मिलने आए तो उन्हें दूर से ही इनके घर के बारे में पता चल जाता था। इस परंपरा को आज भी बरकरार रखा गया है और यहां पर बनें अधिकतर घर नीले रंग के ही हैं। इसे ब्‍लू सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

एक अन्य कहानी के अनुसार यहां पर पुराने समय में मसाले का बाजार हुआ करता था, जिसके कारण इसे नीला रंग दिया गया था। जिससे यहां शांति बनी रहे। हालांकि वजह चाहे जो भी हो यहां आकर नीले रंग के घर देखकर आपका मन खुश हो जाएगा।

शेफचैएन, मोरक्को

मोरक्को का शेफचैएन शहर भी नीले रंग का है। कहा जाता है कि सन् 1471 में इस नगर को नीले रंग से सजाया गया था। तभी से यहां का रंग नीला ही है। इस नगर की दीवारें नीली और किवाड़ बिंदीदार है। इस शहर से जुड़ी कहानी के अनुसार स्‍पेन से फरार यहूदी शरणाथियों ने यहां पर ही आकर शरण ली थी और उस दौरान यहां की दीवारों पर नीला रंग किया गया था। ये शहर बेहद ही खूबसूरत है और शाम के समय यहां पर कुछ वक्त बताने में जो सुकून मिलता है। उसका अलग ही मजा है।

सिटी बू सईद, ट्यूनीशिया

ट्यूनीशिया देश भी टूरिस्‍टों के बीच काफी फेमस है। ट्यूनीशिया के निकट सिटी बू सईद नगर है। जो कि दुनिया में अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस सिट को अबू मदान के एक स्‍टूडेंट ने सजाया था। जबकि इसे नीला रंग यहां के निवासी बैरन रोडोलने डी एरलांगर ने दिया था। आज ये पूरी सिटी ब्‍लू रंग की हो गई है। ब्लू के अलावा इस सिटी को सफेद रंग से भी सजाया गया है। माना जाता है कि यहां पर एक फ्रांसिसी आर्टिस्‍ट रहता था। जिसने सिटी को नीले और सफेद रंग से सजा दिया था।

जुजकर, स्पेन

जुजकर स्पेन का एक छोटा सा गांव है। जो कि नीले रंग का है। इस गांव के नीला होने के पीछे एक कहानी जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि‘‘द स्मर्फ 3 डी’’ नाम की मूवी की शूटिंग के दौरान इसे रंगा गया था। लेकिन शूटिंग के बाद जब प्रोडक्‍शन टीम ने गांव वालों को अपने मर्जी का रंग करवाने को कहा तो गांव वालों ने नीले रंग से अपने घरों को सजा दिया। आज दुनिया भर से लोग जुजकर आते हैं और यहां पर समय गुजारते हैं।

तो ये थे चार ऐसे शहर जो अपने नीले रंग के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। अगर आपके पास समय हो तो एक बार इन शहरों को देखने के लिए जरूर जाएं।

Back to top button