बॉलीवुड

बॉलीवुड की मेहंदी क्वीन के नाम से मशहूर हैं ये महिला, शादी में लगाती हैं अभिनेत्रियों को मेहंदी

बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन 24 जनवरी को अपनी मंगेतर नताशा दलाल संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें कि वरूण और नताशा की शादी अलीबाग में होगी और इसकी तैयारियों के लिए दोनों के परिवार वाले अलीबाग पहुंच चुके हैं।

सूत्रों की मानें तो अलीबाग के मैंशन हाउस में शादी की रस्में पूरी की जाएंगी। इसी बीच एक बड़ी खबर ये आई है कि शादी में नताशा को मेहंदी लगाने के लिए वीना नागदा भी अलीबांग पहुंच गई हैं। शादी से एक दिन पहले यानी 23 जनवरी को मेहंदी सेरेमनी रखा गया है।

कई मशहूर हस्तियों को लगा चुकी हैं मेहंंदी…

मालूम हो कि वीना नागदा बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेहंदी क्वीन के नाम से जानी जाती हैं। वो अब तक बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों को मेहंदी लगा चुकी हैं। उन्होंने अंबानी की बहु श्लोका मेहता से लेकर बेटी ईशा अंबानी तक के हाथों में मेहंदी रचाई है।

वीना ने अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी में सुनीता को भी मेहंदी लगाई थी। वहीं 3 साल पहले उनकी बेटी सोनम कपूर की शादी में भी वीना ने ही मेहंदी लगाई थी। बता दें कि वीना नागदा बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियो को उनकी शादी में मेहंदी लगाने का काम कर चुकी हैं।

मेहंदी क्वीन वीना नागदा न सिर्फ शादियों में बल्कि बड़े बड़े घरानों के समारोहों में भी अभिनेत्रियों को मेहंदी लगाती हुई नजर आती हैं। फिर चाहे वो करवाचौथ हो या कोई दूसरा कार्यक्रम, हर खुशी के मौके पर वीना नागदा मेहंदी रचाती हैं।

बता दें कि वीना उस समय लाइमलाइट में आईं, जब उन्होंने ऋतिक और सुजैन की शादी में मेहंदी लगाई थी। इसके बाद उन्होंने करिश्मा कपूर, रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी और सोनम कपूर जैसे कई अभिनेत्रियों की शादी में मेहंदी लगाई। वीना को मेहंदी लगाने में महारत हासिल है और उन्हें ब्राइडल, अरेबिक, हीरा-मोती, स्टोन-मेहंदी और डायमंड मेहंदी लगाना बहुत अच्छे तरीके से आता है। बता दें कि मुंबई में उनका एक इंस्टीट्यूट भी है, जहां मेहंदी का प्रोफेशनल कोर्स करवाया जाता है।

 

एक इंटरव्यू में वीना ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा था कि वो सेलिब्रिटी की शादी में मेहंदी लगाने का एक भी पैसा नहीं लेती हैं। वीना कहती हैं कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज महीने भर पहले ही उन्हें बुक कर लेते हैं।बता दें कि वीना के क्लाइंट्स न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी हैं। बेल्जियम, लंदन, मॉरिशियस, पेरिस, सिंगापुर और यूएसए में भी उनके रेगुलर क्लाइंट्स हैं। लिहाजा वीना अक्सर काम काज के सिलसिले में इन देशों के दौरे पर जाती रहती हैं।

बॉलीवुड में अगर किसी की  शादी हो तो मेहंदी के रस्म के लिए विना को बुलाए जाने की परंपरा पिछले कई सालों से चली आ रही है। बता दें कि कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, मेरे यार की शादी है, ये जवानी है दीवानी और पटियाला हाउस में वीना नागदा का बेहतरीन काम देखने को मिला था। बता दें कि वीना नागदा एक मशहूर मेहंदी डिजाइनर हैं, जिन्हें दुनिया में सबसे तेज मेहंदी लगाने का खिताब भी मिल चुका है।

Back to top button