बॉलीवुड

35 साल की उम्र के बाद इन हसीनाओं के घर गूंजी किलकारी, एक तो 44 साल में दोबारा बनी माँ

बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक गुड न्यूज मिल रही हैं। हाल ही में अनुष्का और विराट पैरेंट्स बने हैं, वहीं अब करीना और सैफ के घर भी जल्द ही एक नए मेहमान का आगमन होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो फरवरी के महीने में सैफ और करीना दूसरी बार पैरेंट्स बनेंगे।

बता दें कि करीना 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। वहीं मेडिकल एक्सपर्ट की मानें तो मां बनने की सही उम्र 25 से 35 वर्ष होती है और इससे अधिक उम्र में प्रेग्नेंसी हाई रिस्क में आ जाती है। मगर बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने फिल्मी करियर को ध्यान में रखते हुए मां बनने में देरी करती हैं। वैसे न सिर्फ करीना बल्कि दूसरी कई अभिनेत्रियों ने भी 35 की उम्र पार कर मां बनने का फैसला लिया था। आइए जानते हैं, इस लिस्ट में कौन कौन अभिनेत्रियां हैं शामिल…

करीना कपूर

करीना कपूर का फिल्मी करियर अपने चरम पर था और उन्हीं दिनों करीना ने सैफ से शादी कर ली। शादी के 5 साल बाद करीना मां बनीं यानी करीना ने 36 की उम्र में अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। वहीं अब जब वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, तो उनकी उम्र 40 की हो चुकी है।

ऐश्वर्या राय

मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय ने 33 साल की उम्र में अभिषेक बच्चन संग शादी रचाई थी। इसके 4 साल बाद यानी ऐश्वर्या जब 37 की थीं, तो वो बेटी आराध्या की मां बनीं। आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने बॉलीवुड से  ब्रेक ले लिया था। वैसे अब ऐश्वर्या 44 की हो  चुकी हैं और बेटी आराध्या 8 साल की।

रानी मुखर्जी

साल 2014 में रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा संग शादी रचाई और जब रानी मुखर्जी 38 की हो गईं तो उन्होंने बेटी आदिरा को जन्म दिया। रानी अपनी बेटी को मीडिया के कैमरों से दूर ही रखती हैं। बता दें कि रानी ने भी अपनी बेटी की परवरिश की खातिर फिल्मी दुनिया से ब्रेक लिया था मगर 2019 में उन्होंने कमबैक कर लिया है।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने संग शादी रचाई। माधुरी की बात करें तो उन्होंने 37 की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया और जब वो 39 की हो गईं तो दूसरी बार मां बनीं। दूसरी अभिनेत्रियों की तरह ही माधुरी ने भी अपने फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था। वैसे अब माधुरी 53 की उम्र पार कर चुकी हैं।

शिल्पा शेट्टी

साल 2009 में शिल्पा ने मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा संग सात फेरे लिए। जब शिल्पा की शादी हुई तो उनकी उम्र 35 थी और इसके तीन साल बाद यानी 38 में उन्होंने पहले बच्चे वियान को जन्म दिया था। इसके बाद शिल्पा 44 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं। हाालंकि बेटी  समीषा का जन्म सरोगेससी के जरिए हुआ क्योंकि शिल्पा को कंसीव करने में दिक्कत हो रही थी।

नेहा धूपिया

साल 2018 में नेहा धूपिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी संग गुपचुप शादी कर ली। शादी के कुछ ही समय बाद नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया और 2018 में ही नेहा ने बेटी मेहर को जन्म दिया। बता दें कि बेटी के जन्म के समय नेहा 38 की उम्र पार कर चुकी थीं।

Back to top button