बॉलीवुड

ओ तेरी, खूबसूरत मौनी रॉय ने डाल दिया खूंखार सफेद शेर के मुंह में हाथ, देखें फिर क्या हुआ -Video

शेर के मुंह में हाथ डालने का साहस हर किसी में नहीं होता है। शेर एक मांसाहारी जानवर होता है। यदि उसका मुड़ हो तो वह आपका हाथ भी उखाड़ कर चट कर सकता है। यही वजह है कि हम में से कई इंसान इस खूंखार शेर के पास जाना भी पसंद नहीं करते हैं। हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) हमारी उम्मीद से कही ज्यादा बहादुर निकली। मौनी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे सफेद शेर को खाना खिलाती नजर आ रही हैं।

दरअसल मौनी इन दिनों दुबई में छुट्टी का आनंद ले रही हैं। यहां वे अपने नए नए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। हाल ही में उन्होंने अपना एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे दुर्लभ प्रजाति के सफेद शेर (White Lion) को अपने हाथ से मांस का टुकड़ा खिलाती नजर आ रही हैं। हैरत की बात ये होती है कि ऐसा करते हुए मौनी जरा भी नहीं डरती है।

यह सफेद शेर दिखने में बड़ा ही शांत लेकिन खतरनाक लग रहा है। वैसे तो ये एक पालतू शेर की तरह दिखता है लेकिन फिर भी इस जंगली जानवर का भरोसा नहीं किया जा सकता है। पहले हम कई ऐसी खबरें देख चुके हैं जहां पालतू शेर अपने ही मालिक पर हमला कर देता है। इसलिए मौनी की किस्मत अच्छी थी कि शेर के इतने नजदीक जाने पर भी वह सही सलामत बच आई। चलिए अब बिना किसी देरी के पहले ये वीडियो देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)


मौनी का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसे अभी तक 1 लाख 64 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा – ‘ये 10 महीने का शेर का बच्चा है। मैं काफी डरी हुई थी, लेकिन इससे मिलकर बहुत खुशी भी हुई।’ बता दें कि शेर के अलावा मौनी और भी कई जानवरों से रूबरू हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)


इस बीच मौनी की शादी की खबरें भी आ रही है। कुछ समय पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर हाथ में रिंग वाली एक तस्वीर शेयर की थी। लोगों ने इसे इंगेजमेंट रिंग बताया। ऐसा कहा जा रहा है कि मौनी दुबई में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से मिलने जाती हैं। शादी के बाद वे दुबई में ही शिफ्ट होने का प्लान बना रही हैं। हालांकि अभी इस बात को लेकर मौनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Back to top button