राशिफल

Rashifal 22 January: आज 6 राशियो की कुंडली में बन रहा है राजयोग, आर्थिक रूप से अति शुभ होगा दिन

हम आपको शुक्रवार 22 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 22 January 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपनी प्यार की जिंदगी में कुछ यादगार लम्हें जोड़ेंगे। कामकाज के क्षेत्र में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको एक बेहतर योजना की जरूरत है। दिन बिना किसी और बड़ी समस्या के गुजरेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो समय पर अपना टारगेट पूरा करने का दबाव आप पर रहेगा। ऐसे में आपको कुछ झुंझलाहट महसूस हो सकती है। सांसारिक जीवन अच्छा बना रह सकता है। आपकी सेहत थोड़ी सी प्रभावित रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज क्रोध पर संयम रखिएगा। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। काम-काज में ज़रूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की ज़रूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी बड़ी दावत में शिरकत करेंगे। मित्र व रिश्तेदारों से मिलना होगा। एक-तरफ़ा इश्क़ के चक्कर में अपना वक़्त बर्बाद न करें। चल रही धन सम्बन्धी परेशानियों से निजात मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

भूमि जायदाद से जुड़ी हुई मामलों में निर्णय आज आपके पक्ष में हो सकते हैं। अगर आप किसी व्यक्ति के साथ ऑन लाइन संपर्क में हैं तो उस इंसान के साथ आपकी आज पहली मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक कार्यों से किसी की मदद से कोई अच्छा सौदा हाथ लग सकता है। एक नये रिश्ते की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। मित्रो से आपको भेट मिलने की आशंका है। मन में बड़े विचार प्रदर्शित हो सकते है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज महँगी चीजे आप खरीद सकते है। प्रेम जीवन में नया मोड़ आपको देखने को मिल सकता है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। विरोधी आज परास्त होंगे। आप अनजाने में ही उनके विरुद्ध कार्यवाही कर बैठेंगे। किसी भारी नुक़सान के चलते वैवाहिक जीवन कुछ बाधित हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी जरूरी होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज काम को अलग रखकर घर पर ही आराम करें। इससे आपको स्वयं के लिए भी कुछ समय मिल जाएगा और आप बेहतर भी महसूस करेंगे। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। हालांकि आपके परिजन आपकी उदासी से थोड़े परेशान रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सुविधा के अभाव में आज कोई कार्ययोजना अटक सकती हैं। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। मित्रों या सहकर्मियों के साथ विचारों को लेकर द्वंद हो सकता है। एक आशा से भरा दिन आपने सामने है। परिश्रम करें। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपके जीवन में तनाव का माहौल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप वैवाहिक संबंधो में नई ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें। आज इसकी जरूरत होगी। आज आपकी मन की कोई बात पूरी हो सकती है। अपने ही दम पर और शांत मन से जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। निजी जीवन में कुछ प्रशंसा के क्षण रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। आज व्यवसाय और नौकरी में लाभ और वरिष्ठ अधिकारी एवं सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह संबंध की बातों में गति आएगी। आज किसी भी संबंध न तोड़ें। आज कोई जोखिम न लें। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता मिलने से हताश होंगे। सेहत के मामलों में समझौता न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि के व्यावसायिक लोग अपने प्रतिद्वंद्वियों को काफी पीछे छोड़ देंगे। उलझे हुए काम सुलझाने के लिए स्थितियां आपके फेवर में हो सकती है। किसी दार्शनिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। आपके सोचने के तरीके में बदलाव हो सकता है। दोस्तों से समय पर मदद मिल सकती है। घर परिवार के काम निपटाने में भी मन लगेगा। अपने प्रियजनों के कल्याण के बारे में सोचने से आपको और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज एक समय में एक से ज्यादा काम करने के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आज आपके लिए भाग्योदय वाला दिन रहेगा। आज दोपहर बाद किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए अभी आपको प्रतीक्षा करनी होगी। जीवनसाथी और परिवार के साथ सुख, शांति और आनंद में समय व्यतीत कर सकेंगे। सुस्ती के कारण किसी महत्वपूर्ण बात की अनदेखी भी आप कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह निवेश के लिए अनुकूल दिन नहीं है इसलिए अपनी योजनाओं को स्थगित करने की आवश्यकता है। ऑफिस में अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। मनचाहे कामों को पूरे करने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। प्रेमी और जीवनसाथी के साथ संबंधों पर ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन व्यावसायिक, आर्थिक रूप से अति शुभ सिद्ध होगा। आज का दिन आपके लिए थोड़ा खर्चीला भी होगा। आर्थिक लाभ की भी संभावना है। भूमि-भवन से संबंधित कामों में रुचि बनी रहेगी। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। आज आंखें बंद कर किसी पर भरोसा न करें। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा।

आपने Rashifal 22 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 22 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 22 January 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का हुआ था जन्म, पढ़ें इससे जुड़ी पौराणिक कथा

Back to top button