बॉलीवुड

इन अभिनेत्रियों पर आया था सुशांत सिंह राजपूत का दिल, फिर ऐसे हुआ था रिश्ते का अंत

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में न हों, मगर उनकी यादें आज भी उनके फैंस के दिलों में ताजा हैं। आज यानी 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। ऐसे में अगर सुशांत आज हमारे बीच होते तो वो 35 साल के हो जाते मगर सुशांत अब दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। खैर, आज उनसे जुड़ी यादें उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि अभिनेता सुशांत के मौत के बाद अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हुई तो वो थी उनके रिलेशनशिप की चर्चा। जी हां, सुशांत के साथ बॉलीवुड के कई अभिनेत्रियों का नाम जुड़ा था। ऐसे में आज हम उनके  जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताएंगे कि आखिर सुशांत का किन किन अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन रहा है। आइए जानते हैं, इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…

अंकिता लोखंडे

सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी धारावाहिक पवित्र रिश्ता से अपने करियर की शुरूआत की और इसी दौरान उन्हें अपने  को-एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे  से प्यार हो गया। सुशांत की जिंदगी में आने वाली अंकिता पहली लड़की थीं। दोनों का प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ता गया। सीरियल में पति-पत्नी का रिश्ता निभाते हुए असल जिंदगी में भी दोनों पति पत्नी की तरह लिव इन में  रहने लगे।

दोनों ने तकरीबन 6 साल तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप शेयर किया। बात तो दोनों की शादी तक पहुंच चुकी थी, मगर उससे पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसकी वजह सुशांत का बॉलीवुड की तरफ रूख करना और वहां धीरे धीरे उनके कद बढ़ने को माना गया। इस वजह से अंकिता और सुशांत के रिश्ते में बिखराव आने लगा।

कृति सैनन

सुशांत सिंह राजपूत ने कृति सैनन के साथ 2016 में रिलीज हुई फिल्म राब्ता में एक साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगी थीं। कहा जाता है कि कृति की वजह से ही सुशांत ने अंकिता को छोड़ा था। उन दिनों सुशांत और अंकिता के रिलेशनशिप के चर्चे बॉलीवुड गलियारों  में होने लगे थे। इसका एक कारण ये भी था कि दोनों को कई खास मौकों पर एकसाथ देखा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब कृति ने फिल्म लुका छिपी में काम करना शुरू किया तो उन्हें फिल्म मेकर्स के दबाव में आकर सुशांत से रिश्ता तोड़ना पड़ा। दरअसल उन दिनों सुशांत और लुका छिपी के फिल्ममेकर के बीच झगड़े हुए थे। एक पार्टी के दौरान सुशांत ने उस फिल्म मेकर्स के सिर पर कांच की बोलत फोड़ दी थी।

सारा अली खान

सुशांत की जिंदगी में कृति के जाने के बाद सारा अली खान आईं। इन दोनों का प्यार भी बेहद कम समय में ही परवान चढ़ गया था। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और जल्द ही ब्रेकअप हो गया। बताया जाता है कि फिल्म सोन चिरैय्या के परफॉर्मेंस के बाद सुशांत ने सारा से सभी रिश्ते तोड़ लिए।

इसके अलावा एक कारण ये भी बताया जाता है कि फिल्म सिम्बा के प्रमोशन के समय करण जौहर ने सारा को सुशांत से दूर रहने की सलाह दी थी, क्योंकि करण ये नहीं चाहते थे कि सुशांत की फ्लॉप फिल्मों का असर सिम्बा पर पड़े।

रिया चक्रवर्ती

सुशांत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती आखिरी लड़की साबित हुईं। जी हां, सारा से ब्रेकअप के बाद सुशांत और रिया रिलेशनशिप में आ गए। कुछ ही महीनों बाद दोनों लिव इन  में रहने लगे। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक सुशांत के निधन के बाद रिया और सुशांत की लव स्टोरी अधूरी ही रह गई।

Back to top button