दिलचस्प

बीवी हो तो ऐसी: पति चुनाव जीता तो इतनी खुश हुई कि कंधे पर उठा लिया, देखें फिर क्या हुआ

एक पत्नी के लिए उसका पति ही सबकुछ होता है। उसी के ईद गिद उसकी पूरी दुनिया घूमती है। ऐसे में जब पति दुखी होता है तो पत्नी भी दुखी हो जाती है, वहीं पति खुश रहे टो पत्नी के चेहरे पर भी मुस्कान बनी रहती है। इसी तरह यदि पति जीवन में कोई नया मुकाम या उपलब्धि हासिल कर लें तो पत्नी को भी बहुत खुशी होती है। अब ऐसा ही कुछ अनोखा नजारा महाराष्ट्र के पुणे शहर में भी देखने को मिला।

दरअसल महाराष्ट्र में बीते दिनों ग्राम पंचायत के चुनाव हुए थे, अब इसके रिजल्ट आने लगे हैं। एक तरफ तो सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना बढ़त बनाए जा रही है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा भी जमकर टक्कर दे रही है। इसी बीच पुणे के खेड़ तहसील के पालू ग्राम में एक शख्स के चुनाव जितने के बाद बड़ा ही अनोखा नजारा देखने को मिला।

यहां संतोष शंकर गुरव बीते मंगलवार सरपंच का चुनाव जीत गए। उन्होंने अपने विरोधी को 500 से अधिक वोटों से हराया। इस बात की खबर जैसे ही उनकी पत्नी को चली तो वह खुशी से नाचने लगी। उसने अपने पति को पहले तिलक लगाया, फिर फूलों का हार पहनाया और खुशी से नाचने लगी। जब ये सब कर के भी पत्नी का मन नहीं भरा तो उसने खुशी खुशी में पति को अपने कंधे पर उठा लिया।

इसके बाद पत्नी पति को कंधे पर उठाए पूरे गांव में घूमी। यह अद्भुत नजारा देख गांव वाले भी हैरान रह गए। पत्नी ने बड़े ही जोश से पति को कंधे पर उठा रखा था। उसके चेहरे की खुशी फुले नहीं समा रही थी। हालांकि पति को उठाने में आसपास खड़े लोगों ने भी हाथ से सपोर्ट किया था।


पति पत्नी के बीच की यह दिलचस्प तस्वीर अब सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। सभी इस खुशहाल पत्नी की तारीफ कर रहे हैं। हर किसी का यही कहना है कि जीवन में ऐसी पत्नी मिल जाए तो फिर क्या ही कहना।

सच में पत्नियां बहुत ही मासूम और साफ दिल की होती है। वह पति की खुशी में ही अपनी खुशी ढूंढ लेती है। इसलिए तो कहा जाता है कि हर सफल इंसान के पीछे उसकी पत्नी का हाथ होता है। जब बीवी आपको जीवन के हर मुकाम पर ऐसे ही सपोर्ट करें तो सफलता अपके कदम अवश्य चूमती है।

वैसे इस प्यारी सी तस्वीर को देख आपको क्या कहना है? अपने जवाब हमे कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

Back to top button