दिलचस्प

Video: महिला की पीठ पर पैरों से मसाज करने लगा 4000 KG का हाथी, देखें फिर क्या हुआ

‘मसाज’ बॉडी के लिए एक अच्छी चीज होती है। इससे शरीर की मांसपेशियाँ रीलैक्स हो जाती है। यही वजह है कि कई लोग स्पा में जाकर मसाज करवाते हैं। आमतौर पर यह मसाज एक प्रोफेशनल इंसान ही करता है। अब जरा सोचिए एक इंसान की जगह यदि भारी भरकम हाथी आपकी मसाज करने आ जाए तो? जाहीर सी बात है हाथी से अपनी बॉडी मसाज करवाने की बात सुनकर ही डर लगता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसने हाथी से अपनी बॉडी मसाज कारवाई है।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक साथ महिला की अपनी सूंड और पैर से मजाज करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि महिला लेटी हुई है और हाथी अपनु सूंड से उसकी पीठ की मसाज करता है। यहां तक तो फिर भी सब ठीक होता है, लेकिन फिर हाथी मसाज के लिए अपने पाँव का इस्तेमाल करता है। यह चीज लोगों को डरा देती है।

हैरत की बात यह होती है कि हाथी को यह अच्छे से पता होता है कि उसे महिला के ऊपर पाँव से कितना वजन देना है। वह बड़ी समझदारी से अपने पैर से महिला की पेठ पर हल्का ही वजन देता है। इस तरह महिला को बिना कोई नुकसान पहुंचाए हाथी उनकी मसाज कर देता है। इस अनोखे मजाज के वीडियो को ट्विटर पर @amir2371360 नाम के यूजर ने साझा किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।


इस वीडियो को लेकर लोगों के मिले जुले रिएक्शन आ रहे हैं। मसलन किसी को हाथी का मसाज करना बड़ा ही मजेदार लगा तो कोई बोला कि हाथी हमारे नौकर नहीं है जो हम उनसे यह काम करवा रहे हैं। उन्हें आजाद छोड़ देना चाहिए। हमे नहीं पटा कि उन्हें ऐसा काम करने के लिए किस तरह से ट्रैनिंग दी गई होगी।


वैसे आप लोगों को हाथी की मसाज वाला ये वीडियो कैसा लगा? क्या हाथी से ऐसे काम करवाना सही है? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें।


बताते चलें कि इसके पहले सांप के द्वारा मसाज करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ यथा। ये मिस्र का Cairo spa था। इसके मालिक का दावा था कि स्नेक मसाज ‘मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द’ को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा करता है।

Back to top button