राशिफल

शिव- सिद्ध योग का बना विशेष संयोग, इन 6 राशियों की फिजूलखर्ची होगी कम, कई क्षेत्रों से होगा लाभ

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन होने की वजह से कई योगों का निर्माण होता है, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज शिव योग के बाद सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों को शुभ फल मिलेगा और किसको अशुभ फल की प्राप्ति होगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में

आइए जानते हैं शिव योग और सिद्ध योग का किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का बहुत ही अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है। कामकाज में प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी, जिससे आपको बेहतरीन नतीजा मिल सकता है। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। कार्यालय में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। कारोबार में विस्तार होने की संभावना है। नए स्रोतों से आपको धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद मिल सकती है। कोई पुराना वाद-विवाद का समझौता हो सकता है। जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में आपको सकारात्मक नतीजे हासिल होंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

मकर राशि वाले लोगों की रुचि नए नए कार्यों में बढ़ेगी। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। शुभ योग की वजह से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने में आ रही दिक्कत दूर हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप समाज में अपना अलग स्थान बनाने में सफल हो सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों के सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप खुशी के पल व्यतीत करेंगे। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहने वाली है। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। ज्यादातर कामों में आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों को अपने काम में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार में धन लाभ मिलने की संभावना है लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि काम के प्रति आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी तभी आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अचानक खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक मुनाफा मिलेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपको धन के मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप कहीं भी पूंजी निवेश ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। जरूरी मामलों में निर्णय लेने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों को सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता हासिल होगी। काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी भी तरह के लेनदेन और फिजूल खर्च करने से बचना होगा। आप अपने प्रत्येक कार्य के प्रति सतर्क रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोग मनोरंजन के कार्यों में अधिक समय व्यतीत करेंगे। सुख-साधनों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। अचानक बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए छात्रों को शानदार नतीजे मिल सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

कन्या राशि वाले लोगों को रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है। कामकाज के प्रति धैर्य बनाए रखें। आप कोई भी जरूरी फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे। भविष्य को लेकर आप सोच-विचार कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के लोग आपसे बेहद खुश रहने वाले हैं।

तुला राशि वाले लोगों का ध्यान इधर उधर भटक सकता है। व्यापार में बरकत होगी। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तो में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है जिससे मानसिक तनाव अधिक रहेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। जरूरी कामों में दोस्तों की सहायता लेनी पड़ सकती है। व्यापार के क्षेत्र में मिलाजुला फायदा मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद के अनुसार फल नहीं मिल पाएगा, जिसकी वजह से आप थोड़े हताश हो सकते हैं। जरूरी कामों में जीवनसाथी की सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती देखने को मिल सकती है।

कुंभ राशि वाले लोग पुरानी बातों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। ऑफिस में किसी काम में आ रही बाधा किसी सहकर्मी की सहायता से दूर हो सकती है। कारोबार में बरकत होगी। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। दोस्तों के बीच कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण मतभेद होने की संभावना है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता आपका पूरा सहयोग देंगे।

Back to top button