चुटकुले

मजेदार जोक्स- पति : आज खाना क्यों नहीं बनाया ? पत्नी : गिर गई थी और लग गयी ? पति : कहाँ गिर गई

आजकल के भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव में रहता है. तनाव में रहने पर इंसान को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति तभी स्वस्थ रहेगा जब वह अंदर से खुश रहेगा और फिर वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘laughter is the best medicine’. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

Joke-1

जीतो मायके से वापस आई तो…..

संता दरवाजा खोलते हुए जोर जोर से हंसने लगा….

जीतो- ऐसे क्यों हंस रहे हो….?

संता- बुजुर्गों ने कहा है कि…..

जब भी मुसीबत सामने आए….. उसका सामना हंसते हुए करो….!

Joke-2

पति और पत्नी दुकान से निकले तो…..

एक अंधे ने कहा-

ए हुस्न की मल्लिका…. अंधे को ₹5 दे दे….!

पति ने पत्नी की तरफ देखा और बोला-

दे दे वाकई अंधा है…..!!

Joke-3

Joke-4

बाबा फैशन टीवी देख रहे थे…..

एक आदमी ने देख लिया और बोला-

बाबा आप भी….?

बाबा- भगवान की कसम…..

इन कन्याओं को मैं….. नफरत की निगाहों से देख रहा हूं…..!!

Joke-5

आज का ज्ञान..

पढ़ाई और जिम हमेशा ‘कल’ से शुरू होते हैं…

और…

सिगरेट और शराब भी ‘कल से ही’ छोड़ी जाती है।

और इतना तो पता ही होगा कि ‘कल’ तो कभी आता नहीं है..!!!

Joke-6

मास्टर जी – बच्चों जानते हो, हमारी आने वाली पीढ़ी

बाघ और शेर नहीं देख पाएगी!

पप्पू – अरे सर! तो हम क्या करें…?

हमने भी तो डायनासोर नहीं देखे हैं,

पर कभी शिकायत की हो तो बताओ!

Joke-7

गधा- मेरा मालिक बहुत मारता है…..!

उसका दोस्त- तो तू भाग क्यों नहीं जाता……?

गधा- उसकी लड़की जब नहीं पढ़ती है तो वह बोलता है कि…..

तेरी शादी इस गधे से कर दूंगा….

बस इसी उम्मीद पर यहां टिका हुआ हूँ……!!

Joke-8

लड़की- सो गया मेरा सोना…..?
लड़का- हाँ….!

लड़की- तो फिर रिप्लाई कैसे दिया मेरे सोना ने…..?
लड़का- मैं सोने का बाप बोल रहा हूं बहुरानी…..

सो जाओ, अब एग्जाम है कल तेरे सोने की….
अगर वह फेल हो गया ना तो….

तेरे सोने को ऐसा धोऊंगा कि सोने लायक नहीं बचेगा…. समझी….!!

Joke-9

दुनिया में 3 लोग बहुत प्यारे और अच्छे हैं……

एक मैं, दूसरा….

मेरे माता-पिता की संतान है, यानी कि मैं…..

और तीसरा आपका दोस्त यानी फिर मैं…..

जलो मत हौसला रखो, आप भी तो

इतने प्यारे और अच्छे इंसान के दोस्त हो यानी के फिर मैं…!

पति : आज खाना क्यों नहीं बनाया ?

पत्नी : गिर गई थी और लग गयी ?

पति : कहाँ गिर गई थी और क्या लग गयी थी?

पत्नी : तकिये पर गिर गयी थी और आँख लग गयी थी।

Back to top button