राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों के जीवन में बड़ा शुभ योग लेकर आयेगा यह सप्ताह, अच्‍छा लाभ कमाएंगे

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 18 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना मेष राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। संतान की शिक्षा संबंधी समस्‍याओं का समाधान होगा। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगी। कार्यस्‍थल पर चोरी या धोखे से सावधान रहें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम के पक्ष में इस हफ्ते बेहतरी नजर आ रही है।

करियर के विषय में : किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे।

हेल्थ के विषय में : ज्यादा आराम करने की कोशिश करें क्योंकि जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए स्थिति आपके विपरित हो सकती है। व्‍यापार व नौकरी में किसी षड्यंत्र का शिकार हाे सकते हैं। कोई दोस्त आपके काम में मदद करेगा। इस सप्ताह घर में पूजापाठ, भजन आदि के आयोजन की योजना बन सकती है। परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

प्यार के विषय में : अपने संबंध में बदलाव ना करने के कारण आपके साथी के साथ कुछ नोक-झोंक हो सकती है।

करियर के विषय में : आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए यह सप्ताह फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला करेंगे। आय के स्रोतों में बढ़ोतरी होगी। उच्‍च पदस्‍थ अधिकारी आपका भरपूर सहयोग करेंगे। समाज में मान प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। धन के आगमन की संभावना रहेगी। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना है। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए समय अनुकूल रहेगा।

करियर के विषय में : व्यापार में धन कमाने का माहौल बन सकता है।

हेल्थ के विषय में : बिल्कुल फिट रहेंगे। किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस हफ्ते कोई अनजान व्‍यक्ति आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्‍टा करेगा। परिवार के सदस्‍योंं का व्‍यवहार प्‍यार भरा रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी। व्‍यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। मानसिक तनाव व चिंता बढ़ेगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, अविवाहितों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं।

करियर के विषय में : जल्दी पैसे कमाने की इच्छा आपके मन में जाग सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान रहेगा। व्‍यवसाय व नौकरी में प्रशंसा‍ मिलेगी। मित्रों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आपको सभी कार्यों में उनका सहयोग प्राप्त होता रहेगा। नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। कोई भी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे।

प्यार के विषय में : लवमेट घर पर अपनी शादी की बात करें, तो बात बन जाएगी।

करियर के विषय में : व्यापार में उतार चढ़ाव कम होगा। किसी भी काम में देरी ना करें।

हेल्थ के विषय में : स्वस्थ रहेंगे। योग और मेडिटेशन भी काफी कारगर साबित होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। जरा सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। भूमि, भवन भली भांति सोच समझकर क्रय करें। व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए समय निकाल लेंगे। पुराने किसी खास मित्र के मिलने से आप प्रसन्‍नता का अनुभव करेंगे। किसी नई जगह शिफ्ट होने के योग हैं।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

करियर के विषय में : बिल्डर्स और प्रॉप्रर्टी डीलर्स के लिए सप्ताह अच्छा है। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में उतारचढ़ाव आ सकते हैं। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आप अपने करीबियों से मिलने यात्रा पर जा सकते हैं। उन्‍नति के पथ पर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे, परंतु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है। सरकारी अधिकारी विशेष प्रसन्‍न रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्‍यापार व्‍यवसाय में बढ़ोतरी होगी। पढ़ाई को लेकर सप्ताह अच्छा है।

प्यार के विषय में : ग्रहों का संयोग आपके अनुकूल हैं। जिससे आप को मनचाहा प्यार मिल सकता हैं।

करियर के विषय में : विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आप अच्छा महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कार्यक्षेत्र पर कोई नई चीज़ शुरु करने के लिए सप्ताह अच्छा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्‍यान देना होगा। नए वस्‍त्र, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे, लेकिन नौकरीपेशा अपनी उपलब्धियों से कुछ संतुष्ट रह सकते हैं।

प्यार के विषय में : कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

करियर के विषय में : जॉब में चेंज की दिशा में बढ़ेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ नए बदलाव होंगे। चलते कार्य में रुकावट महसूस करेंगे। किसी अप्रिय घटना के घटित होने की संभावना है। किसी मित्र की मदद से कोई नया व्यापार शुरू करेंगे। छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। अपने पारिवारिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहेंगे। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में कोई नया मोड़ आ सकता है।

करियर के विषय में : युवा अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बॉस का मन मोह लेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत के हिसाब से सप्ताह शुभ रहने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

शैक्षणिक मोर्च पर नेटवर्किंग काफी मददगार रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। कार्य में उतावलापन न दिखाएं। प्रतिस्‍पर्धा बढ़ने से थोड़ी चिंता हो सकती है। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनी पसंदीदा चीज़ करने का मौका मिलेगा। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: किसी पर विश्वास न करें।

प्यार के विषय में : आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा।

करियर के विषय में : बैंकिंग फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे जिससे आपका मन काम में ज्यादा लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार के किसी सदस्य को आपके मार्गदर्शन की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा। किसी यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में सफलता के लिए ग्रुप में पढ़ाई करें। व्‍यापार में हानि होने से कर्ज ग्रस्‍त हो सकते हैं। धन के व्यय की संभावना रहेगी। काम के लिए दूर जाकर कुछ नए प्रोजेक्ट पर भी काम करना होगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की सोच सकते हैं।

करियर के विषय में : आई टी और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे।

हेल्थ के विषय में : किसी चिकित्सा की सलाह सेहत की लिए अच्छी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपसे नाराज़ हो सकता है। किसी नई जगह घूमने का मौका मिल सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी गलती को लेकर परेशानी महससू करेंगे। कोई करीबी आपकी मदद करेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आप लोगों के साथ मेल-जोल करेंगे। किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : अगर निवेश करना चाहते हैं तो पहले अच्छी तरह से सोच लें।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ्य महसूस कर सकते हैं।

आपने साप्ताहिक राशिफल 18 जनवरी से 24 जनवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 18 जनवरी से 24 जनवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 18 जनवरी से 24 जनवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जीवन के सभी कष्ट पलभर में दूर होंगे, बस शनिवार को कर लें ये 4 काम

Back to top button