अध्यात्म

जीवन के सभी कष्ट पलभर में दूर होंगे, बस शनिवार को कर लें ये 4 काम

हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का एक विशेषस महत्व होता है। हर दिन किसी एक हिंदू देवी या देवता को समर्पित होता है। शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। इस दिन शनिदेव की पूजा अर्चना करने का विधान है। सूर्य पुत्र शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। वे आपके कर्मों के आधार पर आपको फल देते हैं। ऐसे में आज हम आपको शनिवार के दिन के कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं। यदि आप इन्हें शनिवार के दिन कर लेते हैं तो आपके सभी दुख और समस्याओं का निराकरण हो जाएगा।

सरसों का तेल: कांसे की धातु से बनी एक थाली या कटोरी लें और उसमें सरसों का तेल भर दें। अब इसमें अपनी छाया पड़ने दें और ‘ ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 11 बार उच्चारण करें। इसके बाद कांसे का ये पात्र और इसका तेल दोनों ही शनि मंदिर के बाहर बैठे जरूरतमन्द लोगों को दान कर दें। यह उपाय लगातार 7 शनिवार तक करें। इस दौरान शनदेव से प्रार्थना करें कि वे आपके सभी कष्टों को हर लें। आपके ऊपर अपनी दया दृष्टि बनाए रखें और भूल चूक माफ करें।

पीपल के पेड़ की परिक्रमा: शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दोषों को दूर करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने से लाभ होता है। शनिवार को सुबह या शाम को नहाकर पीपेल के पेड़ के पास जाएं। इस दौरान काले रंग के कपड़े पहने। अब पेड़ को स्पर्श कर उसका आशीर्वाद लें और उसकी परिक्रमा करें। आपके कष्ट खत्म हो जाएंगे। परिक्रमा के समय आप ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र भी बोल सकते हैं। इसे हर शनिवार करें।

हनुमान पूजा: शनिवार के दिन शनिदेव के साथ साथ बजरंगबली की पूजा भी करनी चाहिए। इससे आपके भाग्य खुल जाएंगे और शनिदेव का भय भी समाप्त हो जाएगा। इस दिन मछलियों को दाना और चीटियों को आटा खिलाना फायदेमंद रहता है। इससे कर्ज दूर होने से लेकर नौकरी में प्रमोशन मिलने तक जैसे कार्य आसानी से हो जाते हैं।

काली चीजों का दान: शनिवार के दिन काली चीजें जैसे उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने इत्यादि का दान करना शुभ होता है। ये चीजें किसी गरीब व्यक्ति को दान करनी चाहिए। इससे शत्रु आपके ऊपर विजय हासिल नहीं कर पाता है। वहीं आपके साथ कुछ बुरा भी नहीं होता है।

इसके अलावा शनिवार के दिन शनिदेव को तेल चढ़ाने और हनुमानजी को तेल का दीपक लगाने से भी लाभ होता है।

Back to top button