बॉलीवुड

अपनी बहनों की ‘फोटोकॉपी’ हैं ये टीवी जगत की अभिनेत्रियां, दिखती हैं हूबहू- देखें फोटो

टीवी जगत के सितारे आम लोगों के बीच काफी फेमस हैं और इनकी जिंदगी में क्या चल रहा है, ये लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। टीवी पर काम करने वाली अभिनेत्रियां अक्सर अपने परिवार वालों की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कई अभिनेत्रियों ने अपनी बहनों की फोटो भी साझा कर रखी है और इनकी बहनें हूबहू इनके जैसे ही लगती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी शक्ल अपनी बहनों से काफी मिलती है। इन अभिनेत्रियों की बहनों को देखकर आपको ऐसा लगेगा की ये एक दूसरे की कॉपी हैं और जुड़वा हैं।

बहनों की ‘फोटोकॉपी’ हैं ये अभिनेत्रियां –

भारती सिंह

भारती सिंह काफी फेमस कॉमेडियन हैं। इन्होंने कई सारे शो किए हैं और इन्हें हर कोई अच्छे से जानता है। भारती सिंह के परिवार में इनकी मां और एक बहन हैं। भारती सिंह की बहन पहली झलक में पूरी तरह से इनके जैसे ही लगती हैं। इनकी बहन को देखकर आपको ऐसा लगेगा की आप भारत सिंह को ही देख रहे हैं। भारती सिंह अपनी बहन के साथ कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। भारती सिंह की बहन का नाम पिंकी सिंह है और ये भारती के साथ मुंबई में रहती हैं। पिंकी सिंह भारती से बड़ी हैं और  लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।

शक्ति मोहन

शक्ति मोहन की तरह ही उनकी बहन मुक्ति मोहन भी एक डांसर हैं। ये दोनों बहनें भी एक जैसी दिखती हैं और इन्हें देखकर ये पहचाना मुश्किल हो जाती है कि इनमें से शक्ति और मुक्ति कौन हैं। इन दोनों ने एक साथ कई बार स्क्रिन भी शेयर की है और इन दोनों को देखकर हर कोई धोखा खा जाता है। शक्ति ने अपने बालों को छोटा कर रखा है। जबकि मुक्ति के बाल लंबे हैं। ऐसे में इन दोनों के लुक में बस बालों की लंबाई का ही अंतर हैं। एक जैसा दिखने के अलावा इन दोनों बहनों का पेशा भी एक ही है।

शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी की बहन शीतल जोशी उनकी कॉपी लगती हैं और ये दोनों बहनें एक जैसी दिखती हैं। शिवांगी जोशी की तरह ही शीतल जोशी भी बेहद ही सुंदर हैं और इनकी हाइट भी एक जैसी है। इन दोनों बहनों अच्छी बॉन्डिंग काफी अच्छी है और शिवांगी से मिलने के लिए शीतल अक्सर उत्तराखंड से मुंबई आया करती हैं। अगर शिवांगी और शीतल को एक साथ आप देखेंगे, तो कॉन्यूज हो जाएंगे। ये देखने में जुड़वा लगती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी की बड़ी बहन उनकी तरह ही दिखती हैं। इन दोनों बहनों का चेहरा और शरीर एक जैसा ही है। इन्हें देखकर लगता है कि जैसे ये जुड़वा है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। दिव्यांका त्रिपाठी की बहन का नाम प्रियंका त्रिपाठी है। जो कि उनसे बड़ी है और भोपाल में रहती हैं। हालांकि अपनी बहन से मिलने के लिए ये मुंबई आती रहती हैं।

स्मृति खन्ना

स्मृति खन्ना ने कुछ प्रसिद्ध नाटकों में काम कर रखा है। हालांकि शादी के बाद इन्होंने अभी काम से ब्रेक ले लिया है। वहीं बात की जाए इनकी बहन की, तो इनकी बहन की शक्ल बिल्कुल इनकी तरह ही है। अभिनेत्री स्मृति खन्ना अपनी बहन श्रुति खन्ना जैसे ही दिखती हैं और दोनों एक दूसरी की फोटोकॉपी लगती हैं।

Back to top button