राशिफल

आज विनायक चतुर्थी पर बन रहा कुमार योग, इन राशियों के संकट होंगे दूर, रहेंगे भाग्यशाली

16 जनवरी 2021 शनिवार को पहली विनायक चतुर्थी मनाई जाने वाली है। हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी का खास महत्व माना गया है। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि यदि इस दिन विधि-विधान पूर्वक गणेश जी की पूजा अर्चना की जाए तो इससे जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विनायक चतुर्थी के दिन कुमार योग का निर्माण हो रहा है जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर यह योग आपकी राशियों को कैसे प्रभावित करेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में

आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी पर बन रहे कुमार योग का किन राशियों पर रहेगा अच्छा असर

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर कुमार योग का अच्छा प्रभाव रहेगा। आपके जीवन की परेशानियों का हल निकल सकता है। जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आप हर किसी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। छात्रों के द्वारा की गई मेहनत सफल रहेगी। आपके जीवन में बहुत कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

वृषभ राशि वाले लोगों को कुमार योग की वजह से कैरियर में तरक्की के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। जीवन की खुशियों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन मजबूत रहेगा। माता-पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। खास लोगों से मुलाकात होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं।

कर्क राशि वाले लोगों के व्यापार में बढ़ोतरी होने की संभावना है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कुमार योग की वजह से पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

सिंह राशि वाले लोगों का भाग्य पूरा साथ देने वाला है। अचानक आपको कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बिजनेस में लगातार तरक्की मिलेगी। प्रेम जीवन उत्तम रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। कुमार योग की वजह से कामकाज में खूब तरक्की मिलेगी। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। कार्यालय में साथ काम करने वाले लोग आपका पूरा सहयोग देंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करने वाले हैं। जीवनसाथी से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता हासिल होगी। रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है।

मकर राशि वाले लोगों को कुमार योग की वजह से मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। आप जीवन के हर क्षेत्र में कामयाब रहेंगे। कार्य क्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। परिवार के साथ किसी बात को लेकर विशेष चर्चा हो सकती है। परिवार के सभी लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है।

कुंभ राशि वाले लोगों को धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। व्यापार में शानदार लाभ मिल सकता है। भागीदारों की मदद से आपका मुनाफा बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। आपका भाग्य प्रबल रहेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग अगर कोई नया समझौता कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर करें। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। धन-संपत्ति के कामों में समझदारी से काम लेना होगा। अचानक किसी करीबी रिश्तेदार से मिलकर आपका मन खुश होगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर थोड़ा काबू रखना होगा अन्यथा किसी से वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचें। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे।

तुला राशि वाले लोग नई चीजों पर विचार कर सकते हैं। लोगों के बीच आपकी अलग छवि बन सकती है। आप अपनी बात दूसरों के सामने ठीक प्रकार से रख पाएंगे। छोटी-मोटी बातों को लेकर आप बेवजह तनाव मत लीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों में लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी करने से बचना होगा अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है।

धनु राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं परंतु किसी काम में रुकावट की वजह से आप थोड़े चिंतित भी नजर आएंगे। अनजान लोगों पर जल्दी से भरोसा ना करें। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना है, जिससे आपका मन चिंतित होगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

मीन राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। अचानक किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। जीवनसाथी से गिफ्ट मिलने की उम्मीद है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।

Back to top button