बॉलीवुड

शोहरत मिलते ही इन 5 हसीनाओं ने बॉयफ्रेंड को कहा टाटा-बाय बाय, नंबर 3 तो पैसों के लिए लड़ती थी

कहते हैं जब इंसान के पास पैसा और फ़ेम आता है तो उसके मिजाज बदल जाते हैं। लेकिन आज हम आपको उन बॉलीवुड हसीनाओं से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने अपने मिजाज के साथ साथ अपना बॉयफ्रेंड भी बदल लिया। मतलब फेमस होते ही इन्होंने अपने प्यार को टाटा बाय बाय बोल दिया।

अनुष्का शर्मा – जोहेब यूसुफ: अनुष्का जब मॉडलिंग किया करती थी तो उनकी लाइफ में मॉडल जोहेब यूसुफ की एंट्री हुई थी। साथ में संघर्ष करते करते दोनों एक दूसरे को डेट भी करते थे। फिर अनुष्का को यशराज फिल्म्स की ‘रब ने बना दी जोड़ी’ मिल गई। इस फिल्म के हिट होते ही उन्होंने जोहेब यूसुफ से ब्रेकअप कर लिया। वर्तमान में वे इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी है।

दीपिका पादुकोण – निहार पांड्या: मॉडलिंग के दिनों दीपिका पादुकोण का दिल निहार पांड्या पर आ गया था। दोनों मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल में मिले थे। इनका रिश्ता करीब तीन साल चला लेकिन फिर करियर की गाड़ी आगे बढ़ते ही दीपिका ने निहार से ब्रेकअप कर लिया। वर्तमान में दीपिका रणवीर सिंह संग सुखद शादीशुदा जिंदगी बीता रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा – असीम मर्चेंट: प्रियंका वर्तमान में हॉलिवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस की पत्नी है। लेकिन एक जमाना ऐसा भी था जब वे छोटे अभिनेता असीम मर्चेंट को डेट किया करती थी। दोनों का रिश्ता आर्थिक तंगी के चलते टूट गया था। पैसों को लेकर दोनों के आए दिन झगड़े होते थे। ऐसे में दोनों ने अलग होना ही बेहतर समझा।

आलिया भट्ट – अली दादरकर: आलिया को पहला प्यार अपने बचपन के दोस्त अली दादरकर से हुआ था। आलिया की बॉलीवुड एंट्री के पहले दोनों एक दूसरे को डेट किया करते थे। फिर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में डेब्यू के बाद आलिया और अली के बीच दूरी आने लगी। इसकी वजह आलिया की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के सह-कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा से नजदीकियां थी। वर्तमान में आलिया रणबीर कपूर को डेट कर रही है।

ऐश्वर्या राय – राजीव मूलचंदानी: सलमान और ऐश्वर्या का ब्रेकअप मीडिया में बहुत पॉपुलर है। लेकिन सलमान से पहले ऐश्वर्या के जीवन में 90 के दशक के पॉपुलर मॉडल राजीव मूलचंदानी आए थे। दोनों के रिश्ते तब अखबारों के पन्नों पर छाए रहते थे। फिर ऐश्वर्या को फिल्में मिलने लगी। इस बात से राजीव को जलन हुई और दोनों ने अपना रिश्ता समाप्त कर लिया। वर्तमान में ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन के साथ खुशहाल जीवन बीता रही है।

वैसे आपको क्या लगता है पैसा और फ़ेम आने के बाद इंसान को अपने पुराने प्यार को छोड़ देना चाहिए?

Back to top button