अध्यात्म

शास्त्रों के अनुसार महिलाएं भूलकर भी न करें ये 5 कार्य, भगवान हो जाते हैं नाराज, लगता है पाप

आज के मॉडर्न जमाने में महिला और पुरुष दोनों ही बराबर है। महिलाएं कई ऐसे काम कर रही हैं जो पहले पुरुष किया करते हैं। कई क्षेत्रों में तो महिलाएं पुरुषों से भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अब ये तो हो गई प्रोफेशनल काम से जुड़ी बात, लेकिन धार्मिक कार्यों में महिलाएं हर चीज नहीं कर सकती है।

दरअसल शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्यों का जिक्र है जिन्हें महिलाओं को नहीं करना चाहिए। यदि वे यह कार्य करती हैं तो वह अशुभ होता है। इसका बुरा फल महिलाओं को मिलता है। यह कार्य सिर्फ पुरुषों के लिए ही बने हैं। तो चलिए जानते हैं कि शस्त्रों के अनुसार कौन कौन से कार्य महिलाओं को नहीं करने चाहिए।

नारियल फोड़ना: नारियल को माँ लक्ष्मी और उर्वरा का प्रतीक माना जाता है। इसके चलते शस्त्रों में महिलाओं के नारियल फोड़ने पर मनाही है। आप ने मदिरों में भी देखा होगा कि अधिकतर पुरुष ही नारियल फोड़ते नजर आते हैं। वहीं यदि कोई शुभ कार्य होता है तब भी महिलाएं नारियल नहीं फोड़ती है।

जनेऊ धारण करना: आप ने अधिकतर पुरुषों को ही जनेऊ धारण करते देखा होगा। महिलाएं कभी भी जनेऊ धारण नहीं करती है। हां वे ये जनेऊ बना जरूर सकती है, लेकिन इसके पहनने की शस्त्रों में मनाही होती है।

बलि देना: जब देवी देवताओं को बलि दी जाती है तो यह कार्य सिर्फ पुरुषों को ही करना चाहिए। शस्त्रों में महिलाओं को बलि देने की इजाजत नहीं दी गई है। यह कार्य महिलाओं को शोभा भी नहीं देता है।

बजरंगबली के चरण स्पर्श: ये बात सभी जानते हैं कि हनुमान जी ब्रह्मचारी थे। ऐसे में महिलाओं को उन्हें स्पर्श नहीं करना चाहिए। हां वे दूर से बजरंगबली की पूजा पाठ अवश्य कर सकती हैं। शस्त्रों में भी महिलाओं द्वारा हनुमान जी को स्पर्श न करने को कहा गया है।

अकेले यज्ञ करना: महिलाओं को अकेले मुख्य यजमान के रूप में यज्ञ नहीं करना चाहिए। शस्त्र इसकी इजाजत नहीं देते हैं। महिलाएं जब भी यज्ञ करें तो साथ में उनके पति का होना आवश्यक है। यही बात अन्य धार्मिक कार्यों में भी लागू होती है। इन्हें करते समय उनके साथ किसी पुरुष का होना अतिआवश्यक होता है।

आशा करते हैं कि आपको शस्त्रों में लिखी ये बात और हमारी जानकारी पसंद आई होगी। शस्त्रों में जिन भी चीजों पर पाबंदी लगाई गई है उसके पीछे बकायदा कारण भी बताया गया है। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button