अध्यात्म

प्यार में वफादार होते हैं अक्टूबर माह में जन्में लोग, जाने इनकी 10 और खासियतें

ज्योतिष शास्त्र जन्म और राशि के आधार पर किसी भी व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य बताने की ताकत रखता है। ऐसे में आज हम आपको अक्टूबर माह में जन्में लोगों की खासियत बताने जा रहे हैं। यदि आप या आपका कोई जान पहचान वाला अक्टूबर महीने में पैदा हुआ है तो ये खबर आपके बड़े काम की है।

1. अक्टूबर माह में पैदा होने वाले लोग ज्यादातर शांत स्वभाव के होते हैं। ये फालतू बातें कर टाइम बर्बाद करना पसंद नहीं करते हैं। इन्हें टू द पॉइंट यानि सीधी बात करना पसंद होता है।

2. रोमांस के मामले में ये लोग बहुत अच्छे होते हैं। इनका रोमांस का तरीका पार्टनर का दिल जीत लेटा है। ये जिस किसी से भी दिल लगाते हैं उसके साथ पूर्ण ईमानदार रहते हैं। इनके ऊपर आप आँख बंद कर भरोसा कर सकते हैं। इनकी इन्हीं खूबियों के चलते इनका पार्टनर इनके साथ खुश रहता है।

3. अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग आकर्षित व्यक्तित्व के होते हैं। इनकी खूबसूरती, हुनर या बातचीत का तरीका लोगों को आकर्षित करता है। ये जहां भी जाते हैं सबके फेवरेट बन जाते हैं।

4. ये अपनी बोलचाल से सबका दिल जीत लेते हैं। इनके द्वारा चुने गए शब्द सीधे दिल में उतरते हैं। इस कारण इन्हें हर कोई पसंद भी करता है। ये लाइफ में बहुत दोस्त बनाते हैं।

5. इनके द्वारा बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक कायम रहते हैं। ये रिश्तों कि वैल्यू समझते हैं। एक बार कोई रिश्ता बन जाए तो उसे आसानी से तोड़ते नहीं है।

6. इस महीने में पैदा हुए लोग बड़े बड़े सपने देखते हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ये कड़ी मेहनत भी करते हैं।

7. ये अपने जीवन में व्यवस्थित रहना पसंद करते हैं। इन्हें लाइफ में प्लान बनाकर चलना पसंद होता है। ये जीवन में अस्त-व्यस्त नहीं रह सकते हैं।

8. ये लाइफ में कितने भी बड़े इंसान बन जाए लेकिन घमंड इनके अंदर नहीं होता है। ये जमीन से जुड़े लोग होते हैं। इन्हें दूसरों की भावनाओं की कद्र होती है। ये लोगों का मान सम्मान करने में यकीन रखते हैं।

9. ये लोग जीवन में बहुत धन कमाते हैं। इन्हें पैसों की कभी कोई कमी नहीं होती है। पैसा कमाने का हुनर इनके अंदर कूट कूट के भरा होता है।

10. ये लोग परंपरा में यकीन रखते हैं। नेचर में थोड़े भावुक भी होते हैं। इन्हें लाइफ में प्रैक्टिकली रहना पसंद होता है।

आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इसे अक्टूबर माह में जन्में लोगों के साथ अवश्य शेयर करें।

Back to top button