समाचार

CBSE BOARD : बच्चों को पढ़ाया जा रहा की 36, 24, 36 फिगर वाली लड़कियां होती हैं बेस्ट!

नई दिल्ली – ऐसी कहावत है कि किताबें हमारी सच्ची दोस्त होती हैं। किताबों से हम जो सीख सकते हैं वो हमें कोई भी नहीं सिखा सकता। ठीक ऐसे ही जो हम बचपन में सिखतें हैं वो हमारे साथ ताउम्र रहता है। बचपन में सिखी हुई बात कोई इंसान कभी नहीं भूल सकता। लेकिन, क्या हो अगर बचपन में ही हमें किताबों के जरिये गलत बातें सिखाई जाएं? क्या हो जब हमें किताब में ये पढ़ने को दिया जाए कि किस फिगर की लड़की सबसे बेस्ट होती है? या किस तरह की लड़की का फिगर कितना होता है? तो वाकई  यह हमारी शिक्षा व्यवस्था पर पूर्ण विराम के साथ प्रश्न उठाता है। CBSE physical education.

किताब में बताया जा रहा लड़कियों का बेस्ट फिगर –

 

क्योंकि अब हम एक ऐसी उम्र में हैं जहां हम सभी को सही गलत का पता है, इसलिए हम इस बात का भी अनुभव कर सकते हैं कि जैसा हमें स्कूलों में और किताबों से सीखने को मिलता है हमारी सोच भी वैसी ही बनी रह जाती है। लेकिन CBSE बोर्ड की किताबों में पिछले कुछ समय से बच्चों को ऐसी बातें सिखाई जा रही हैं जो कहीं ना कहीं उनकी सोच को गलत दिशा में ले जा रही है।

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर CBSE बोर्ड की एक किताब का एक पेज तेजी से वायरल हो रहा है। CBSE बोर्ड की बारहवीं के फिजिकल एजुकेशन की किताब में लिखा है कि जिन लड़कियों का फिगर 36, 24, 36 होता है वो बेस्ट होती हैं। आखिर सीबीएसई बोर्ड ऐसे गंदे कंटेंट से बच्चों को क्या सिखाना चाहता है।

36, 24, 36 फिगर वाली महिलाएं होती हैं बेस्ट –

इस किताब के एक चेप्टर में पुरुषों और महिलाओं के बीच के शारीरिक अंतर को बताया गया है। किस शेप की महिलाएं बेस्ट होती हैं? इस सवाल के जवाब बताते हुए किताब में महिलाओं के फिगर का जिक्र करते हुए 36, 24, 36 फिगर वाली महिलाओं को बेस्ट बताया गया है। हद तो तब हो जाती है जब अपनी बात को पुष्ट करने के लिए किताब में मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स की बॉडी और फिगर का उदाहरण दिया गया।

बच्चों को इस तरह कि अश्लील शिक्षा देने वाली CBSE बोर्ड की इस किताब को न्यू सरस्वती पब्लिकेशन हाऊस ने छापा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसे बिना किसी रोक-टोक के 12वीं क्लास के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इस बात के बाहर लीक होने के बाद से सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त बहस जारी है कि आखिर स्कूलों में बच्चों को किस तरह की शिक्षा दी जा रही है।

Back to top button