अध्यात्म

भाग्यहीन होते हैं ऐसे शारीरिक लक्षणों वाले पुरुष, दुर्भाग्य इनका पीछा कभी नहीं छोड़ता है

ज़िंदगी में सफल होने और सुखी रहने में भाग्य एक अहम रोल अदा करता है। हालांकि कुछ लोगों की किस्मत इतनी बुरी होती है कि वे जो भी काम करते हैं उसमें उन्हें असफलता ही हाथ लगती है। ऐसे भाग्यहीन पुरुषों के बारे में  समुद्र शास्त्र के अंदर कुछ बातें कही गई है। इसमें बताया गया है कि भाग्यहीन पुरुषों के अंदर कौन कौन से शारीरिक लक्षण देखने को मिलते हैं। आज हम इन्हीं के बारे में जानेंगे।

1. जिन पुरुषों के पैरों के अंगूठे अधिक मोटे होते हैं उनका भाग्य कभी साथ नहीं देता है। ऐसे लोग अच्छे भाय को तरस जाते हैं। इन्हें अपनी बुरी किस्मत के सहारे ही जीना पड़ता है।

2. जिन पुरुषों के पैर सफेद, रुखे, टेढ़े नाखून और असमान उंगलियों वाले होते हैं उन्हें लाइफ में बहुत दिक्कतों को झेलना पड़ता है। खासकर इन्हें धन से जुड़ी कई समस्याएं आती है।

3. जिन पुरुषों की जांघ पर रोम नहीं होता है वह किस्मत का लाभ नहीं उठा पाते हैं। भाग्य इनके आसपास भी नहीं भटकता है।

4. जिन मर्दों के घुटनों में अधिक मांस नहीं होता है वे भी किस्मत का लाभ नहीं उठाया पाते हैं। इन पुरुषों को हर छोटी छोटी चीजों के लिए बहुत मेहनत करनी होती है। सुख के लिए भाग्य इन्हें तरसा देता है।

5. जिन पुरुषों की नाभि छोटी होती है वे जीवन में बहुत समस्याओं का सामना करते हैं। भाग्य इनसे हमेशा दूर ही रहता है।

6. जिन पुरुषों की ठुड्डी छोटी और चपटी होती है वे जीवन में धन के मामले में पीछे रह जाते हैं। पैसा इन्हें मेहनत से मिलता है किस्मत से नहीं। वहीं उभरी हुई ठुड्डी वाले लोग पैसों में खेलते हैं।

7. जिन पुरुषों की गर्दन थोड़ी अधिक लंबी होती है वे जीवन में सुखी नहीं रहते हैं। इन्हें बार बार कई समस्याओं को झेलना पड़ता है।

8. जिन पुरुषों की हथेली का तल अधिक गहरा होता है वे पिता की तरफ से धन का सुख नहीं ले पाते हैं। इन्हें अपने ही पैसों से जीवन व्यपन करना होता है।

9. जिन पुरुषों का पेट लंबा एवं पतला होता है वे धन के अभाव में रहते हैं। उन्हें गरीबी का सवाफ चखना पड़ता है।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इन मापडंडों के आधार पर आप किसी भी व्यक्ति के अच्छे और बुरे भाग्य की पहचान कर सकते हैं। यदि आप इस लिस्ट में आते हैं तो टेंशन न ले। मेहनत, लगन और हुनर से आप दुर्भाग्य को पछाड़ सकते हैं।

Back to top button