बॉलीवुड

इन 5 सितारों का करियर खा गई थी शराब की लत, नंबर 3 को तो मौत ने लगा लिया गले

शराब बुरी चीज है। लेकिन इसकी लत इससे भी बुरी चीज है। एक बार इसका नशा हो जाए तो ये इंसान को बर्बाद कर के ही दम लेती है। कुछ बॉलीवुड सितारों का भी कुछ ऐसा ही हाल है। इनकी शराब की लत इनका करियर ही खा गई।

धर्मेन्द्र: बॉलीवुड के हिमेन कहे जाने वाले धर्मेंद्र को शराब पीने का बहुत शौक है। यह शौक उनकी लत में तब्दील हो गया था। वे रात रात भर शराब पीते रहते थे और सुबह फिल्म के सेट पर पहुंच जाते थे। इस तरह उनके शराब की लत का किसी को पता नहीं चलता था। लेकिन एक बार आशा पारेख को धर्मेंद्र की इस आदत का पता चल गया था। ऐसे में उन्होंने धरमजी से विनती की कि शराब पीकर सेट पर न आए। इसके बाद धर्मेंद्र ने कभी सेट पर शराब नहीं पी।

कपिल शर्मा: कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा का करियर भी शराब की वजह से बर्बाद होते होते बच गया। उन्होंने नशे कि हालत में अपने साथी कॉमेडियन सुनील ग्रोवर संग बदसलूकी की थी। इससे उनकी पब्लिक में इमेज खराब हुई और वे डिप्रेशन में चले गए। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को संभाला और फिर से ट्रैक पर आ गए।

राजेश खन्ना: एक जमाने में बॉलीवुड के सुपर स्टार रहे राजेश खन्ना भी शराब के नशे से बच नहीं सके थे। दरअसल वे अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए शराब पीते थे। उनके लीवर के खराब होने की भी यही वजह थी। इस शराब के चलते न सिर्फ उनका करियर बिगड़ा बल्कि तबीयत भी बिगड़ गई। फिर 69 की उम्र में वे दुनिया को अलविदा कह गए।

मनीषा कोइराला: बॉलीवुड में एक जमाने में सबसे खूबसूरत और टेलेंटेड कही जाने वाली मनीषा कोइराला ने भी शराब के चलते अपना करियर बर्बाद कर दिया था। इसी के चलते उनकी शादी भी टूटी थी। इतना ही नहीं ये शराब उनके कैंसर का करण भी बनी। बाद में उन्होंने खुद को संभाल लिया।

हनी सिंह: रैप म्यूजिक की दुनिया के किंग कहे जाने वाले हनी सिंह को भी शराब की बुरी लत लग गई थी। इसने उनके करियर को तबाह कर दिया था। एक समय ऐसा था जब वे हर समय शराब के नशे में दुबे रहते थे। इस कारण उनका वजन भी बहुत बढ़ गया था। उन्हें कई बीमारियों ने घेर लिया था।

इन सितारों का हाल देखने के बाद हमारी आप से यही सलाह होगी कि आप भी शराब से दूरी बनाकर ही रखे। यदि पिए भी तो कभी कभी, लेकिन इसे अपनी आदत न बनने दें।

Back to top button