राजनीति

एक ही स्कूल में पढ़ते थे प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

देश के सबसे बड़े और पुराने राजनीतिक घराने की बेटी प्रियंका गांधी इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव हो गई हैं और उनके जिम्मे उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को पुनः स्थापित करने की है। खैर, प्रियंका गांधी की राजनीतिक जिंदगी से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी बेहद दिलचस्प रही है।

प्रियंका गांधी की शादी देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन रॉबर्ट्र वाड्रा से हुआ है। प्रियंका और रॉबर्ट्र ने 18 फरवरी 1997 को शादी की है। लिहाजा इनकी शादी को आज 24 साल पूरे हो चुके हैं। बता दें कि प्रियंका और रॉबर्ट्र की लव मैरिज थी। प्रियंका जब 13 साल की उम्र में थी, तो उन्हें रॉबर्ट्र से प्यार हो गया था।

रॉबर्ट्र वाड्रा का फैमिली बैकग्राउंड बिजनेस वाला है, तो वहीं प्रियंका गांधी एक बड़े राजनीतिक परिवार से आती हैं। वाड्रा के पिता हरियाणा के जाने माने पीतल व्यवसायी थे। तो वहीं प्रियंका के पिता राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

ऐसे शुरू हुई प्रियंका और रॉबर्ट्र की लव स्टोरी…

रॉबर्ट्र और प्रियंका एक ही स्कूल में पढ़ते थे और दोनों की पहली मुलाकात रॉबर्ट्र की बहन मिशेल वाड्रा के माध्यम से हुई थी। पहली मुलाकात में दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने और फिर धीरे धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब रॉबर्ट्र और प्रियंका एक दूसरे के प्यार में आए तो रॉबर्ट्र, प्रियंका को ज्वैलरी के तोहफे दिया करते थे।

रॉबर्ट्र बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनका नाम प्रियंका के साथ उछाला जाए। मगर जल्द ही दोनों के प्यार के चर्चे मीडिया में होने लगे। इसके बारे में एक बार रॉबर्ट्र वाड्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हम दिल्ली के ब्रिटिश में पढ़ने के दौरान एक दूसरे से पहली बार मिले थे।

इसी इंटरव्यू में रॉबर्ट्र ने कहा था कि मुझे ऐसा लगा था कि प्रियंका मुझमें दिलचस्पी रखती हैं। हम दोनों एक दूसरे से काफी बातें करते थे, लेकिन मैं बिल्कुल नहीं चाहता ता कि लोग इसके बारे में बातें करें। मुझे ऐसा लगता था कि लोग इसे गलत तरीके से लेंगे।

चूंकि प्रियंका बड़े राजनीतिक परिवार यानी गांधी परिवार से आती थीं, इसलिए उनके आस पास सुरक्षा का बड़ा घेरा रहता था। मगर रॉबर्ट्र और प्रियंका क्लासमेट थे इसिलए दोनों की मुलाकात हो जाती थी। कुछ साल बाद रॉबर्ट्र ने सीधे प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। इस प्रपोजल को प्रियंका गांधी ने तुरंत स्वीकार कर लिया और शादी के लिए तैयार हो गईं।

रॉबर्ट्र के पिता नहीं थे शादी के लिए तैयार

इसके बाद जब प्रियंका और रॉबर्ट्र ने शादी का फैसला किया तो दोनों के परिवार वाले मिले और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रॉबर्ट्र के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे। हालांकि रॉबर्ट्र की पसंद थी, इसलिए वे मना नहीं कर पाए। लिहाजा 18 फरवरी 1997 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

बता दें कि ये शादी सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ पर पूरे हिंदू रीति रिवाजों से हुईं। बता दें कि इस कपल के दो बच्चे मिराया वाड्रा और रेहान वाड्रा है। रॉबर्ट्र और प्रियंका अपने दोनों बच्चों के साथ हरियाणा के गुड़गांव में रहते हैं।

रॉबर्ट्र पढ़ाई लिखाई में बहुत अच्छे नहीं थे, मगर उनकी सादगी के कारण प्रियंका उनके प्यार में पड़ गईं। लिहाजा दोनों अब एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने पति रॉबर्ट्र के बारे में कहा था कि जब मैं उनके साथ पहली बार मिली तो उन्होंने मुझे बिल्कुल सामान्य तरीके से ही ट्रीट किया, जो मुझे सबसे अच्छा लगा। प्रियंका कहती हैं कि रॉबर्ट्र दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं। वो अपने तरीके से जीते है और किसी के दबाव में जिंदगी जीना पसंद नहीं करते हैं।

प्रियंका कहती हैं कि रॉबर्ट्र के लिए राजनीतिक परिवार का माहौल बिल्कुल नया था, मगर उन्होंने इस माहौल को एकदम अच्छे तरीके से संभाला। बता दें कि प्रियंका और रॉबर्ट्र एक दूसरे के साथ हमेशा साथ खड़े नजर आते हैं।

Back to top button