राशिफल

Rashifal 14 January: आज मकर संक्रांति पर इन 6 राशियों को होगा महालाभ, दूर होगी धन की तंगी

आज ग्रहों के राजा सूर्य शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। हम आपको गुरुवार 14 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 January 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। सिरदर्द की समस्या हो सकती है, ऐसे में अधिक तनाव ना लें और किसी भी चीज के बारे में अधिक ना सोचें। यदि किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, तो पूरी तैयारी के साथ जाएं, उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ अच्छा महसूस करेंगे। कार्य स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रयास करने होगें। योग और मेडिटेशन करना लाभकारी साबित हो सकता है। कार्य का अधिक प्रेसर आपके मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की ज़रूरत है। एक के बाद एक समस्या के कारण आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इसका उपाय यह है कि आप एक-एक करके ही समस्याओं को सुलझाएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पुराने विवाद के कारणों से संबंध में आंच आ सकती है,उनको टूटने न दें। आप किसी बात से परेशान भी रहेंगे। ऐसे में आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है। शिक्षा कार्य में संबंधित लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। अपनों के साथ जितना हो सके समय बिताएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अगर आप मेहनत करें तो तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। कहीं घूमने जाएं, जहां आपका शांति मिले। रुके हुए कार्य बनते दिखाई दे रहें है इसके लिए आज आपको पुनः प्रयास करने चाहिए। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है। क्षमा करना और भूलना सीखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए। अकेलापन सा महसूस हो सकता है। ऐसा लगेगा मानो भाग्य साथ नहीं दे रहा है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है कल का सूर्य आपके लिए नयी किरण लेकर आएगा। किसी भी प्रकार का तनाव ना लें वरना सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी बौद्धिक शक्ति कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी। ऑफिस में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। दबी हुई समस्याएं फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। यदि संभव हो तो कार्य की सूची पहले से तैयार कर लें। आलस्य का त्याग कर पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करते है तो अच्छा लाभ मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिलेगा। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। इस समय का पूरा आनन्द लें क्योंकि बाद में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

छात्रों को कोई खुशखबरी मिलेगी। छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी। न चाहते हुए भी आप व्यक्तियों को सामाजिक समारोहों का भाग बनना पड़ सकता है। इसके कारण आपको स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी भी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कोई कार्य जो आप शुरू किये हैं पूर्ण हो जायेगा। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिये आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए। भाई के साथ कोई धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। व्यापार और रियल एस्टेट में संभावनाएं उज्ज्वल दिखती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

प्रेम के मामले में अस्वीकृति झेले जाने की संभावना है। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को ख़ारिज नहीं किया जा सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर समयाभाव में कोई प्रोजेक्ट अधूरा रह जाने के संकेत हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आर्थिक दृष्टिकोण से हालात मददगार हैं, अचानक धन लाभ भी मिल सकता है। जीवनसाथी से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। झल्लाना और खीजना आपकी सेहत ख़राब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। रिश्तेदार आपके कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे। पैसे से जुड़े निर्णय बिना सोचे-समझे लेंगे तो नुकसान आपका ही होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन मध्यम फलदायी है। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे, साथ ही कहीं घूमने का प्लान भी बनायेंगे। कारोबार में आपको धन लाभ होगा। ज़िद्दी बर्ताव से बचें और वह भी ख़ास तौर पर दोस्तों के साथ। आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। यह आपके बच्चों के लिए एक दुर्घटना-ग्रस्त दिन हो सकता है, इसलिए अतिरिक्त सतर्क रहें।

आपने Rashifal 14 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 January 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मकर संक्रांति पर पतंग क्यों उड़ाई जाती है? कैसे शुरू हुई ये परंपरा? जाने इसका वैज्ञानिक महत्व

Back to top button