अध्यात्म

मकर संक्रांति पर पतंग क्यों उड़ाई जाती है? कैसे शुरू हुई ये परंपरा? जाने इसका वैज्ञानिक महत्व

इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा सकता है। मार्केट में भी मकर संक्रांति पर रोनक आ जाती है। तिल के लड्डू, गज़क से लेकर पतंग मांजे तक हर चीज दुकानों पर सजी धजी मिलती है। मकर संक्रांति वाले दिन पतंग सबसे अधिक उड़ाई जाती है। कई लोग तो पतंग के बिना मकर संक्रांति की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

मकर संक्रांति के दिन भारत का लगभग हर राज्य रंग बिरंगी पतंगों से खिल उठता है। खासकर कि गुजरात में मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने को अधिक प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा  मध्य प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी इसका क्रेज देखा जा सकता है। कई लोग तो मकर संक्रांति आने के पहले से ही पतंग उड़ाना शुरू कर देते हैं। इस दिन दूसरों की पतंग काटने की प्रतियोगिताएं भी चलती है।

ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा है कि मकर संक्रांति पर आखिर पतंग क्यों उड़ाई जाती है? इसके पीछे क्या वजह है? ये परंपरा शुरू कैसे हुई? आज हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देने जा रहे हैं। दरअसल मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने का कोई धार्मिक कारण नहीं है लेकिन इसके पीछे एक औषधीय लाभ जरूर जुड़ा है। तो चलिए इससे जुड़ा वैज्ञानिक पक्ष आपको बताते हैं।

गौरतलब है कि मकर संक्रांति का पर्व हर साल ठंड के मौसम में ही आता है। यह एक ऐसा मौसम होता है जिसमें कई किटाणु पनपते हैं और इंसान बीमार भी जल्दी हो जाता है। अब चुकी मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण होता है तो इस दिन सूर्य की रोशनी लेना कोई औषधि लेने से कम नहीं होता है।

पतंग उड़ाने के लिए इस दिन हम सभी छत पर या मैदान में आते हैं। यहां हमे सूर्य की किरणे मिलती है। मकर संक्रांति पर सूर्य की किरणें बहुत लाभकारी होती है। जब यह हमारे शरीर के संपर्क में आती है तो कई तरह की शारीरिक समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। इसके अलावा हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा मेंविटामिन डी भी प्राप्त होता है।

बता दें कि ठंड के मौसम में हमारी बॉडी को विटामिन डी की बहुत जरूरत होती है। इससे हमारी स्किन और बॉडी को बहुत लाभ मिलता है। बस इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा शुरू की गई।

तो अब आप जान चुके हैं कि मकर संक्रांति पर पतंग क्यों उड़ाई जाती है। यदि जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूले।

Back to top button