बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन सितारों को आती हैं कई भाषाएं, एक तो 9 भाषाएं में है माहिर

बॉलीवुड सितारे अपने किरदार में जान भरने के लिए कई तरीके से मेहनत करते हुए नजर आते हैं। कई बार सेलेब्स अपना वजन बढ़ा लेते हैं तो कई बार ये पूरी तरह से स्लिम हो जाते हैं। इसके अलावा ये अपने चेहरे और बालों के साथ भी कॉम्प्रमाइज करते हैं। इतना ही नहीं सेलेब्स कुछ फिल्मों के लिए दूसरी भाषाएं भी सीख लेते हैं।

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिनकी अलग अलग भाषाओं पर बहुत अच्छी पकड़ है। कुछ सितारों ने क्लासेस ली है तो कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों में रोल के कारण अलग भाषाएं बोलना सीखा है। आइए जानते हैं, बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जिन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है…

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय का तो हर कोई दीवाना है। उनकी खूबसूरती की मिसाल दुनिया भर में दी जाती है। बता दें कि वो मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। खैर, बॉलीवुड की इस ब्यूटी क्वीन को 9 भाषाओं का ज्ञान है। जी हां, ऐश्वर्या राय 9 लैंग्वेज में माहिर हैं। जिसमें हिंदी, बंगाली, अंग्रेजी, तमिल, मराठी, तेलुगु, टुल्लू, कन्नड़ और उर्दू शामिल हैं।

इतना ही नहीं  ऐश्वर्या एक विदेशी भाषा स्पेनिश भी बोल सकती हैं। ऐसे में ऐश्वर्या के बारे में ये कहा जाना कतई गलत नहीं होगा कि   वो सिर्फ एक्टिंग में माहिर हैं बल्कि वो मल्टी लिंग्वल भी हैं।

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक और बिग बी जैसे नामों से मशहूर अमिताभ बच्चन के बिना तो बॉलीवुड इंडस्ट्री की कल्पना करना भी मुश्किल है। बहरहाल, 78 की उम्र में भी अमिताभ की एक्टिंग का जादू लोगों के सर चढ़कर बोलता है। इतना ही नहीं वे कई भाषाओं मसलन, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी और बंगाली बेहद आसानी से बोलते हैं।

शाहरूख खान

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यानी शाहरूख खान ने अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है। वो बॉलीवुड के एक सुपरस्टार हैं और आज भी करोड़ों दिलों में राज करते हैं। शाहरूख की बात करें तो उन्हें भी 4 भाषाओं का बहुत अच्छे तरीके से ज्ञान है। वो अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़ और उर्दू बोलते हैं। इतना ही नहीं उन्हें स्पैनिश की भी जानकारी है।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की सबसे धाकड़ और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने अकेले के दम पर कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दे चुकी हैं। कंगना के भाषाई ज्ञान की बात की जाए तो तीन लैंग्वेज में उनकी जबरदस्त पकड़ है। पहले तो उन्हें अंग्रेजी नहीं आती थी, मगर उन्होंने अंग्रेजी पर काम किया और आज परफेक्ट बन गई हैं। इसके अलावा फ्रेंच और हिंदी वो बहुत अच्छे तरीके से बोलती हैं।

दीपिका पादुकोण

दीपिका आज अपने करियर के शिखर पर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। उनकी सफलता के पीछे सबसे बड़ी वजह ये है कि वो काफी मेहनती हैं। लिहाजा उन्होंने फिल्म पीकू में काम करने के लिए बंगाली सीखी थी। इसके अलावा वो हिंदी, अंग्रेजी और टुल्लू भी बोलती हैं।

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू ने साउथ सिने वर्ल्ड से बॉलीवुड की ओर रूख किया है। ऐसे में उन्हें हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी, तमिल, पंजाबी, तेलुगु और मलयालम बहुत अच्छे तरीके से आती है।

आसिन

वैसे तो आसिन ने बॉलीवुड के कुछ ही फिल्मों में काम किया है, मगर उनकी एक्टिंग को लोग आज भी याद करते हैं। इनके बारे में एक दिलचस्प बात ये है कि इन्हें एक या दो नहीं बल्कि 7 अलग अलग भाषाएं आती हैं। इसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, अंग्रेजी, इटैलियन और फ्रेंच शामिल है।

विद्या बालन

विद्या बालन बी-टाउन की सबसे बुद्धिमान एक्ट्रेस हैं। इस बात को उन्होंने बखूबी साबित भी किया है। आपको बता दें कि विद्या 6 अलग अलग भाषाएं बोल सकती हैं। उन्हें तमिल, हिंदी, बंगाली, मराठी, मलयालम और अंग्रजी आती है।

Back to top button