बॉलीवुड

शादी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को पहनाया था 45 लाख का मंगलसूत्र, मिसेज बच्चन ने इसलिए उतार दिया…

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में ऐश्वर्या राय संग शादी रचाई। दोनों ने शादी से पहले काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया और आखिरकार धूमधाम से सात फेरे लिए। यह शादी बॉलीवुड इतिहास की सबसे शाही शादियों में से एक थी, जिसमें करोड़ों रूपए पानी की तरह बहाए गए थे।

शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। ऐश्वर्या की बात करें तो उन्होंने शादी के समय पारंपरिक कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रूपए थी। वहीं अभिषेक ने भी काफी महंगी शेरवानी कैरी की थी। इसके अलावा अभिषेक ने शादी के समय ऐश्वर्या को एक मंगलसूत्र पहनाई, जिसकी कीमत उस समय 45 लाख रूपए बताई गई।

 

ये मंगलसूत्र डबल लेयर्ड था और काफी लंबा था और इसमें हीरे का पेंडेंट भी लगा हुआ था। हालांकि ऐश का ये मंगलसूत्र पब्लिकली तब दिखा, जब ऐश और अभिषेक शादी के बाद तिरूपति बालाजी मंदिर गए। जबकि कुछ ही सालों बाद ऐश्वर्या ने अपना ये मंगलसूत्र बदल दिया।

बता दें कि जब ऐश्वर्या ने अपना मंगलसूत्र बदला तो इसकी लंबाई नेक लाइन तक ही रह गई। इतना ही नहीं उन्होंने डबल लेयर को सिंगल लेयर में करवा लिया था। ऐसे में उनके फैंस ये जानने को उत्सुक थे कि आखिर ऐश्वर्या ने ये क्यों किया। अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर ऐश्वर्या ने अपना मंगलसूत्र क्यों बदलवाया…

ऐश्वर्या के मंगलसूत्र बदलवाने की ये थी वजह…

दरअसल ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या को जन्म देने के बाद अपना मंगलसूत्र बदलवाया था। ऐसा इसलिए क्योंकि अभिषेक ने शादी में जो मंगलसूत्र दी थी, वो काफी लंबा और हैवी था। जो उनकी बेटी को चुभ सकती थी, इसलिए उन्होंने अपना मंगलसूत्र छोटा करवा दिया था।

ऐश्वर्या पर हमेशा से ओवर प्रोटेक्टिव मॉम होने के आरोप लगते रहे हैं। वो अक्सर अपनी बेटी के साथ ही स्पॉट की जाती हैं। बताया जाता है कि ऐश्वर्या के लिए आराध्या से बढ़कर कुछ भी नहीं है। बहरहाल, मां बनते ही ऐश्वर्या राय का स्टारडम पूरी तरह से खत्म हो गया और वो एक केयरिंग मॉम बनकर रह गईं।

छोटे बड़े फंक्शन से लेकर अवॉर्ड शो तक में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ ही दिखती हैं। कहा तो ये भी जाता है कि ऐश्वर्या अपनी बेटी के बिना कहीं नहीं जाती हैं और उन्हें अपनी बेटी को लेकर किसी पर भी भरोसा नहीं है। ऐसे में वो जहां भी जाती हैं, अपनी बेटी को साथ रखती हैं।

Back to top button
?>