विशेष

पत्नी की खुशी के लिए पति ने खोदा दिया 31 फीट गहरा कुंआ, और फिर उस के बाद उसी में ..

मध्य प्रदेश के गुना जिले के भानपुरा बाबा गांव के निवास भारत सिंह अपनी पत्नी से इस कदर प्यार करते हैं कि इन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक कुंआ खोद डाला है। ताकि पत्नी को पानी लाने के लिए दूर गांव न जाना पड़े। हैरानी की बात ये है कि कुंआ खोदने के लिए भारत सिंह ने किसी से मदद नहीं ली और अकेले ही इस कुएं को खोदा। भारत सिंह के प्रेम की चर्चा पूरे मध्यप्रदेश में हो रही है। यहां तक की जिले के कलेक्टर ने भी इन्हें सलाम किया है।

46 साल के भारत सिंह के अनुसार उनकी पत्नी को पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता था और उन्हें ये अच्छा नहीं लगता था। पत्नी की इस समस्या का हल निकालने के लिए उनके मन में ख्याल आया की क्यों न वो घर के पास एक कुंआ खोद दें। ताकि पत्नी को पानी के लिए दूर जाना न पड़े और आसानी से घर के पास ही पानी मिल जाए।

भारत सिंह की पत्नी की आयु 39 साल है। जब से इनकी शादी हुई है, हर रोज इनकी पत्नी आधा किमी दूर लगे हैंडपंप पर जाकर पानी भरती हैं। पानी लाने में इनकी पत्नी को काफी समय लग जाता था और वो पूरी तरह से थक भी जाती थी। ऐसे में भारत सिंह ने खुद का कुंआ खोदने का फैसला किया और घर पर ही 31 फीट गहरा कुंआ खोद दिया।

चांचौड़ा जनपद के भानपुरा बाबा गांव में रहने वाले भारत सिंह कहते हैं कि पत्नी सुशीला बाई को घर से लगभग 500 मीटर दूर हैंडपंप से पानी भरना पड़ता था। हैंडपंप की अक्सर चेन टूट जाती थी। जिससे पत्नी बार-बार परेशान हो जाती थी। ऐसा होने पर वो कई बार पानी लिए बिना ही घर आ जाती थी। ये सब देख मैंने दो महीने पहले घर के बाहर कुंआ खोदने की ठान ली।

भारत सिंह ने 15 दिन में 21 हाथ गहरा और साढ़े चार फीट चौड़ा कुआं खोद दिया। इतना ही नहीं, एक महीने में कुआं को पक्का भी करवा दिया। भारत सिंह ने बताया, ‘पहले दिन जब उन्होंने घर के बाहर कुंआ खोदना शुरू किया। तब उनकी पत्नी ने ये बात मजाक में ली और खूब हंसी भी। लेकिन जब उन्होंने देखा की सच में मैं कुंआ खोद रहा हूं तो वो चौंक गई। पत्नी का कहना था कि मैं कुंआ नहीं खोद पाऊंगा। पत्नी की ये बात सुनकर मैंने और तेजी से कुंआ खोदना शुरू कर दिया। पांच दिन के भीतर 12 हाथ का कुआं मेरी ओर से खोद लिया गया।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को जब ये बात पता चली तो बेहद ही खुश हुए। इन्होंने कहा कि भारत और उसकी पत्नी को पीएम आवास दिलाया जाएगा। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। जबकि भारत सिंह की पत्नी कहती हैं कि जीवन में पैसा ही सब कुछ नहीं है, ऐसा प्रेम करने वाला पति किस्मत वालों को ही मिलता है।

Back to top button