स्वास्थ्य

दही जमाने से पहले दूध में मिलाएं किशमिश, दूर रहेंगी ये परेशानियां

सर्दियों के मौसम में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। लिहाजा  संतुलित और पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी है। इस मौसम में हमेशा ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे पेट हैल्दी रहे। दरअसरल पेट ही सभी बीमारियों का जड़ होता है, ऐसे में हेल्दी रखने वाली चीजों का ही सेवन करना चाहिए।

डायटिशियन और डॉक्टरों की मानें तो जाड़े के मौसम में  पेट व आंतों को स्वस्थ रखने वाले चीजों का सेवन बेहद अनिवार्य है। बताया जाता है कि पेट दर्द, शरीर फूलना, बाल झड़ना और नींद ना आने जैसी परेशानियों का सीधा संबंध पेट से होता है।

ऐसे में पेट को स्वस्थ रखने वाले पदार्थों में दही बेहद फायदेमंद होता है और अगर इस दही में किशमिश मिक्स हो तो सोने पे सुहागा है, तो आइए जानते हैं किशमिश दही बनाने की रेसिपि और इसे खाने के फायदे…

ये है किशमिश दही जमाने का सही तरीका

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक किशमिश दही जमाने के लिए एक कटोरी दूध, एक चम्मच दही और 4 से 5 किशमिश की जरूरत होती है। सबसे पहले दूध को हल्का गर्म कर लें और फिर इसमें किशमिश मिला दें। किशमिश डालने के बाद इसमें एक चम्मच दही डालकर इसे 32 बार मिलाएं। अगर आपके पास दही उपलब्ध न हो तो आप छाछ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

दूध, दही और किशमिश को अच्छी तरह से मिक्स करके उसे कवर कर दें और 8 से 12 घंटे जमने के लिए छोड़ दें। इसके बाद दही को चेक करें। अगर दही की ऊपरी परत मोटी नजर आए तो ये समझ जाएं कि आपका किशमिश दही बनकर तैयार है। इसे आप लंच में या लंच के बाद खा सकते हैं।

किशमिश दही खाने के फायदे…

  • दही में आयरन, फाइबर, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टिरियल जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में प्रोबायोटिक की तरह काम करता है। लिहाजा किशमिश दही खाने से कई बीमारियां कोशों दूर रहती हैं।
  • वहीं किशमिश की बात करें तो ये एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों और कई तरह के पोषक पदार्थों से भरपूर होते हैं। लिहाजा इसे दही में मिलाकर खाने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनती हैं। साथ ही हड्डियों का बेहतर विकास भी होता है।
  • अगर आप बवासीर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए किशमिश दही रामबाण से कम नहीं है। किशमिश दही आपको लंच में रोज खाना चाहिए। दही के अलावा रोजाना लंच में एक गिलास लस्सी पीना भी काफी फायदेमंद होता है।
  • आंत और पेट संबंधी सभी रोगों से छुटकारा के लिए दही जरूर खाना चाहिए। डॉक्टर्स भी मानते हैं कि दही पेट से जुड़े रोगों के लिए रामबाण इलाज है।

  • दिल से संबंधित बीमारी से पीड़ित हैं तो आपके लिए भी दही काफी लाभकारी है।
  • हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और गुर्दे की परेशानी से छुटकारा के लिए भी दही का सेवन करना चाहिए।
  • दुबले पतले लोग अपने वजन न बढ़ने की समस्या से परेशान होते हैं। ऐसे में अगर आप भी इससे परेशान हैं तो दही आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दही में किशमिश मिलाकर खाने से वजन बढ़ता है।
  • कई लोग मुंह के छाले से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए दही किसी दवाई से कम नहीं है। माना जाता है कि दही की मलाई लगाने से छाले बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा दही में किशमिश या शहद मिलाकर खाने से भी मुंह के छाले जल्दी दूर होते हैं।
  • दांत निकलने वाले बच्चों को दही और शहद चटाना काफी फायदेमंद होता है।

Back to top button