अध्यात्म

मकर संक्रांति पर कर दें इन 6 में से कोई एक चीज दान, घर में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

इस साल 14 जनवरी को पूरा देश मकर संक्रांति का पवन त्यौहार मनाएगा। इस दिन सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, यही वजह है कि इस दिन को मकर संक्रांति नाम दिया गया। चुकी मकर संक्रांति पर सूर्य देवताओं की दिशा यानि उत्तर दिशा की ओर भ्रमण करते हैं तो देवलोक के दरवाजे खुल जाते हैं। इस दिन से देवताओं का दिन शुरू हो जाते हैं। ऐसे में इस दिन दान पुण्य करने का बहुत महत्व होता है।

कहते हैं मकर संक्रांति पर आप जितना दान करते हैं भगवान उसका सौ गुना आपको वापस देता है। ऐसे में इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने का अपना अलग महत्व होता है। इसलिए मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान वश्य करें।

तिल का दान: मकर संक्रांति पर तिल का बहुत महत्व होता है। कुछ लोग इसे तिल संक्रांति भी कहते हैं। इस दिन तिल का दान करते हुए भगवान विष्‍णु, सूर्य और शनिदेव की तिल से पूजा भी होती है। इस दिन ब्राह्माणों को तिल से बनी चीजें दान करना शुभ होता है। इससे शनि दोष खत्म होता है। दरअसल शनि देवता ने अपने क्रोधित पिता सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल से उनकी पूजा की थी। इसलिए सूर्यदेव ने उन्हें वरदान दिया था कि जब भी वे मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो तिल से उनकी पूजा और दान करने वालों से प्रसन्न होंगे।

कंबल का दान: मकर संक्रांति के दिन किसी गरीब या जरूरतमन्द को कंबल दान करने से राहु का अशुभ प्रभाव दूर होता है।

गुड़ का दान: शनिवार के दिन गुड़ का दान करने से शनि, गुरु और सूर्य के दोष समाप्त हो जाते हैं। इसलिए इस दिन गुड़ के लड्डू या मुरमुरे के लड्डू दान किए जा सकते हैं। इस दिन आपको भी गुड़ खाना चाहिए।

खिचड़ी का दान: मकर संक्रांति पर चावल और उड़द की काली दाल को खिचड़ी के रूप में दान करना शुभ होता है। उड़द का संबंध शनि देव से होता है, इसलिए इसका दान करने से शनि दोष समाप्त होता है। वहीं चावल दान करने से अक्षय फल मिलता है।

कपड़ों का दान: मकर संक्रांति पर नए कपड़ों का दान करना बेहद शुभ होता है। इस दिन आपको किसी को पुराने या फटे हुए कपड़े नहीं दान करना चाहिए। ये दान आप किसी जरूरतमन्द व्यक्ति को कर सकते हैं।

देसी घी का दान: शस्त्रों में घी का संबंध सूर्य और गुरु से माना गया है। इस बार मकर संक्रांति भी गुरुवार को पड़ रही है। इसलिए इस दिन घी का दान करने से करियर में लाभ और भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है। वहीं मोक्ष को भी प्राप्त किया जा सकता है।

Back to top button