बॉलीवुड

क्या अनुष्का-विराट की बेटी ने बर्बाद कर दिया तैमूर का करियर? देखें Funny मीम्स

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान हमेशा से नंबर 1 स्टार किड्स रहे हैं। उनके पैदा होने से लेकर अब तक वे हमेशा मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। हालांकि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी के पैदा हो जाने के बाद तैमूर की ये नंबर 1 पोजीशन खतरे में पड़ सकती है। विराट अनुष्का के बेहद फेमस कपल हैं। दोनों की फैंस फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। ऐसे में उनकी बेटी जल्द ही बॉलीवुड की नंबर 1 स्टार किड बन सकती है।

अब इसी चीज को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर मीम्स भी बनाने शुरू कर दिए हैं। इन अलग अलग मीम्स में तैमूर की स्टार किड वाली छवि को आहात पहुंचने की बातें की गई है। ये मीम्स बहुत ही मजेदार हैं। इन्हें देख आपकी भी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी। तो चलिए फिर बिना किसी देरी के इन्हें देख लेते हैं।


लगता है तैमूर का करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।


अब तैमूर का मीडिया कवरेज भी विराट अनुष्का की बेटी खा सकती है। ऐसे में उनके अन्डरग्राउन्ड होने में ही भलाई है।


विरुष्का की बेटी के आने के बाद तैमूर बेरोजगार सा हो जाएगा। मतलब उसे लोग ज्यादा भाव देना बंद कर देंगे।


तैमूर भैया आपका काम हो गया है। अब आप जाकर पढ़ाई लिखाई में ध्यान लगाए। यहां से आगे का काम विराट अनुष्का की बेटी संभाल लेगी।


कुछ लोग तो इस बात से भी खुश हैं कि विरुष्कका की बेटी के आने के बाद मीडिया अब तैमूर की फोटोज़ डालना कम कर देगी।

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा (Anushka Shamra) ने 11 जनवरी 2020 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद अनुष्का के पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट से दी है। इसके बाद से ही तैमूर को लेकर मीम्स बनने का दौर शुरू हो गया। सभी का यही मानना है कि अब मीडिया में तैमूर की अटेन्शन विराट अनुष्का की बेटी की तरफ शिफ्ट हो जाएगी।

Back to top button