बॉलीवुड

आत्मनिर्भर हैं बॉलीवुड के इन स्टार्स की पत्नियां, इन क्षेत्रों में बनाया अपना करियर

 

बॉलीवुड स्टार्स तो अक्सर अपने एक्टिंग को लेकर चर्चा में बने रहते हैं और सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। मगर आज हम  बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियों के बारे में बात करने वाले हैं, जो भले ही अब एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव नहीं है। मगर ये अपना खुद का प्रोडक्शन हाऊस और बिजनेस चलाती हैं। तो आइये जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…

गौरी खान

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं, जिन्होंने कई बॉलीवुड सेलेब्स के घरों की शानदार इंटीरियर डिजाइनिंग की है। इतना ही नहीं गौरी खान एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। जी हां, गौरी और शाहरूख रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाऊस चलाते हैं। इस प्रोडक्शन हाऊस के बैनर तले कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं।

ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर और फैंस के सबसे चहेते अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ट्विंकल खन्ना एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं और ये काम उन्हें बखूबी आता है। साथ ही ट्विंकल एक सफल लेखक भी हैं, उन्होंने कुछ किताबें भी लिखी हैं। इतना ही नहीं ट्विंकल खन्ना लेखक होने के साथ साथ एक फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं।

बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी से पहले कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है। हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है और शादी के बाद तो ट्विंकल ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। यही वजह है कि उन्होंने अब रायटिंग और प्रोड्यूसिंग के कार्यों में अपना किस्मत आजमाया है। इसमें वो बहुत हद तक सफल भी रही हैं।

सीमा खान

सलमान खान के भाई और गुजरे जमाने के अभिनेता सोहेल खान की पत्नी सीमा खान वैसे तो एक फैशन डिजाइनर हैं। उनकी फैशन डिजाइनिंग के बॉलीवुड एक्ट्रेस भी कायल हैं। बता दें कि सीमा खान ने कई बॉलीवुड के कई अभिनेत्रियों के लिए फैशन डिजाइनिंग का काम किया है।

बता दें कि सीमा खान का मुंबई के बांद्रा में एक लग्जरी बुटीक भी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बुटिक में महीप कपूर और सुजैन खान को-पार्टनर हैं। इसके साथ साथ सीमा खान एक ब्यूटी स्पा और सैलून की भी मालकिन हैं।

माना शेट्टी

बॉलीवुड के एक्शन किंग सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी भी एक कामकाजी महिला हैं। जी हां, माना का भी खुद का बिजनेस है और वो इसमें काफी सफल हैं। बता दें कि माना एक लाइफस्टाइल स्टोर R- house भी चलाती हैं, जो बहुत ही ज्यादा मशहूर है।

 

इतना ही नहीं माना शेट्टी मुंबई के रियल स्टेट कारोबार से भी जुड़ी हुई हैं और इस सेक्टर में माना एक जानी मानी हस्ती हैं। यही नहीं वो सड़क पर घूमने वाले अनाथ बच्चों के लिए चलने वाली एक एनजीओ से भी जुड़ी हैं।  इस एनजीओ का नाम सेव द चिल्ड्रन है, जिसमें माना शेट्टी पिछले कई वर्षों से जुड़ी हुई हैं।

शोभा कपूर

बॉलीवुड लीजेंड जितेन्द्र की पत्नी शोभा कपूर भी किसी पर आश्रित नहीं है बल्कि वो खुद कामकाजी हैं। जी हां, शोभा कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आपको बता दें कि बालाजी टेलीफिल्म्स का संचालन शोभा और जितेन्द्र की बेटी एकता कपूर करती हैं।

Back to top button