बॉलीवुड

टी.वी धारावाहिकों में फ्लोप रही थी ये अभिनेत्री, लेकिन आज भोजपुरी सिनेमा पर करती है राज

भोजपुरी फिल्मों को बिहार और उत्तर प्रदेश में काफी पसंद किया जाता है। इन दोनों राज्यों में भोजपुरी फिल्में काफी देखी जाती हैं। आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का जाना माना चेहरा हैं और इन्होंने कई सारी भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि आम्रपाली दुबे ने अपनी जो पहचान भोजपुरी सिनेमा में बनाई है। उसके पीछे अभिनेता दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ का सबसे बड़ा हाथ है। आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के संग ही सबसे ज्यादा फिल्में कर रखी हैं।

काफी कम लोग ही जानते हैं कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले नाटकों में काम करती थी। टी.वी जगत में खासा पहचान न बनने के कारण इन्होंने भोजपुरी फिल्मों का रुख किया। आम्रपाली दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ है। लेकिन अपने दादा के साथ ये मुंबई आ गई थी।

जिसके बाद यहां से ही इन्होंने अपनी पढ़ाई की। ये नाटकों में छोटे-मोटे किरदार करती थी। वहीं धीरे-धीरे इनके काम को पसंद किया जाने लगा और इन्हें नाटकों में लीड रोल मिलने लगे।

आम्रपाली ने ‘सात फेरे- सलोनी का सफर’ धारावाहिक में मुख्य अभिनेत्री राजश्री ठाकुर की बेटी का किरदार निभाया था। इसके बाद इन्होंने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद ये साल 2009 में ही टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘मायका’ में भी नजर आई।

साल 2010 में  ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ नाटक में ये मुख्य अभिनेत्री थी। इसके बाद आम्रपाली ने ‘इमोशनल अत्याचार’, ‘हॉन्टेड नाइट्स’ जैसे कुछ धारावाहिकों में छोटे-मोटे किरदार किए। धीरे-धीरे इन्हें काम मिलना बंद हो गया। जिसके बाद इन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इन्हें सुपरस्टार निरहुआ के साथ काम करने का मौका मिला। इन्होंने कई सारी फिल्में निरहुआ के साथ की हैं। कहा जाता है कि फिल्मों में काम करते हुए आम्रपाली दुबे की निरहुआ से काफी अच्छी दोस्ती हो गई। जिसके कारण निरहुआ ने इन्हें काफी सारी फिल्में दिलवाई। यहां तक की निरहुआ के पास जब भी कोई फिल्म आती है, तो वो आम्रपाली दुबे को फिल्म में रखने की शर्त रखते हैँ।

पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ‘शेर सिंह’ में आम्रपाली पहली बार अभिनेता पवन सिंह के साथ नजर आई। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया। अब अमरपाली प्रिंस सिंह राजपूत के साथ ‘बिदाई 2’ नामक फिल्म कर रही है। जो कि जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आम्रपाली निरहुआ के साथ ‘निरहुआ चलल ससुराल 3’, ‘वीर योद्धा महाबली’, ‘पटना जंक्शन’, ‘निरहुआ चलल अमेरिका’, ‘गबरु’ और ‘पटना से पाकिस्तान 2’ जैसी फिल्में भी कर रही हैं।

Back to top button