बॉलीवुड

48 साल की उम्र में भी कुंवारी है टीवी की पार्वती, बिना शादी बन गई मां, इस कारण नहीं लिए 7 फेरे

एकता कपूर का ‘कहानी घर घर की’ (Kahani Ghar Gahr Ki) शो बहुत पॉपुलर हुआ था। इसमें काम पार्वती का रोल करने वाली एक्ट्रेस साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) भी घर घर फेमस हो गई थी। इसके बाद साक्षी का टीवी करियर बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कई टीवी सिरियल्स में काम किया। कुछ समय पहले वे एक्टर राम कपूर के साथ ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में नजर आई थी। इस शो में दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया। टीवी के अलावा साक्षी बॉलीवुड फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ में भी दिखाई दी। इसमें वे सनी देओल की पत्नी बनी थी।

12 जनवरी, 1973 को राजस्थान के अलवर में जन्मीं साक्षी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। साक्षी दिखने में बहुत सुंदर हैं, फेमस भी हैं, पैसा भी बहुत है, लेकिन फिर भी अब तक घर में कुंवारी बैठी हैं।

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें लाइफ में अब तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जिससे वे शादी कर सकें। 2015 में उनकी एक बिजनेसमैन से गुपचुप शादी की खबर जरूर वायरल हुई थी लेकिन बाद में साक्षी ने इसे अफवाह बताया।

कुंवारी साक्षी की एक बेटी भी है जिसका नाम दिव्या तंवर है। दरअसल उन्होंने दिव्या को गोद लिया था। वैसे साक्षी की तरह और भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो 45 का आकड़ा पर करने के बाद भी घर में कुंवारी बैठी हैं।

अमीषा पटेल: ‘कहो न प्यार है’ , ‘गदर: एक प्रेम कथा’ और ‘रेस -2’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली अमीषा पटेल 43 साल की हैं। उनका फिल्ममेकर विक्रम भट्ट से अफेयर खूब सुर्खियों में रहा। इसके अलावा 2013 में अपने बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर को डेट करने की उड़ती उड़ती खबर भी आई। लेकिन शादी तक बात किसी के साथ नहीं पहुंची।

तब्बू:  तबस्सुम हाशमी उर्फ़ तब्बू 48 साल की हैं। उनका साउथ एक्टर नागार्जुन के साथ लंबे समय तक अफेयर रहा। शादी को लेकर उन्होंने कहा था कि जब उन्हें उनका मिस्टर परफेक्ट मिलेगा तो वो शादी कर लेंगी, लेकिन सिर्फ समाज को दिखाने के लिए किसी से भी नहीं करेंगी।

तनीषा मुखर्जी: काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी 43 साल की उम्र में कुवारी बैठी है। उनका बिग बॉस में अरमान कोहली से अफेयर चला था, हालांकि शो खत्म होने के बाद शादी तक बात नहीं पहुंची।

शमिता शेट्टी: शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन शमिता 42 साल की हैं। ‘मोहब्बतें’ से करियर शुरू करने वाली शमिता के हाथ भी अब तक पीले नहीं हो सके हैं।

नगमा: 47 साल की नगमा को हम 90 के दशक में कई फिल्मों में देख चुके हैं। उनका नाम पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली और भोजपुरी एक्टर रवि किशन के साथ भी जुड़ा। हालांकि शादी उन्होंने किसी से भी नहीं की।

सुष्मिता सेन: 46 वर्षीय सुष्मिता का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम और अनिल अंबानी सहित कई लोगों से जुड़ा। उन्होंने बिना शादी दो लड़कियां गोद ले रखी है। वे इस समय मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं।

अनु अग्रवाल: 52 साल की अनु फिल्म आशिकी से रातोरात पॉपुलर हो गई थी। 1999 में कार एक्सीडेंट होने की वजह से उनकी याददाश्त प्रभावित हुई और चलने फिरने में भी दिक्कत आने लगी। 29 दिन कोमा में रहने के बाद उन्हें होश आया। शरीर का निचला हिस्सा भी पैरालाइज्ड हो गया था। फिर लंबे इलाज के बाद वे ठीक हुई। हालांकि इन सबके बीच उन्हें शादी का मोका नहीं मिला।

Back to top button