समाचार

फेसबुक फ्रेंड से शादी करना पड़ा महंगा, सुहागरात के बाद दूल्हे ने किया घिनौना कांड

फेसबुक का प्यार हमेशा सफल हो ये जरूरी नहीं है। खासकर जब हम किसी अंजान शख्स पर हद से ज्यादा भरोसा कर लेते हैं तो धोखा मिलने के चांस भी बढ़ जाते हैं। ऐसा ही एक धोखा कोलकाता में रहने वाली एक लड़की को यूपी के फतेहपुर में रहने वाले लड़के ने दिया। महिला की फेसबुक पर युवक से दोस्ती हुई थी, दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली, लेकिन शादी के बाद दूल्हा लड़की के गहने और कैश लेकर फरार हो गया। अब पीड़िता इंसाफ के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रही है।

दरअसल पीड़ित युवती की दोस्ती सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक पर फतेहपुर के रहने वाले अभिषेक आर्या से हुई थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद उनकी दूर से पारिवरिक की रिश्तेदारी भी निकल आई। जल्द ही अभिषेक पीड़ता के ऊपर शादी का दबाव बनाने लगा। उसने युवती को धमकी दी कि यदि उनसे उससे शादी नहीं की तो वह ब्लेड गर्दन पर लगाकर आत्महत्या कर लेगा।

इसके बाद युवक ने दिल्ली से फ्लाइट पकड़ी और युवती से मिलने कोलकाता आ गया। यहां उसने आत्महत्या की धमकी और इमोशनल दबाव डाल युवती को शादी के लिए राजी कर लिया। दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद युवक ने अपना असली रंग दिखाया। वह युवती के घर से तीन लाख के गहने और एक लाख कैश लेकर फरार हो गया।

जब युवती को इसका पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद वह कोलकाता पुलिस के साथ युवक को ढूंढने फतेहपुर आई। यहां अभिषेक के घर ताला लगा मिला। अब दोनों राज्यों की पुलिस इस धोखेबाज युवक को खोज रही हैं। पीडिता की मां का कहना है कि इस तरह के लड़कों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। तभी ये किसी दूसरी लड़की को धोखा नहीं देंगे।

वहीं पीड़िता का कहना है कि अभिषेक शादी करने को लेकर हमेशा दबाव बनाता रहता था। वह मुझे ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या की धमकी दिया करता था। मैन उसकी बातों में आ गई और शादी को राजी हो गई। लेकिन मुझे क्या पता था कि वह मेरी लाइफ नर्क बना देगा। इससे अच्छा तो मैं कुआंरी ही रहती।

यदि आप भी फेसबुक पर किसी अंजान शख्स से दोस्ती करते हैं तो संभालकर रहे। आँख बंदकर किसी पर भरोसा नहीं करें। खासकर जब बात शादी की हो तो किसी जान पहचान के लोगों के घर ही रिश्ता जोड़े। या पहले सामने वाले की अच्छे से जांच परख कर लें। अन्यथा इस लड़की की तरह आप भी धोखे का शिकार हो सकते हैं।

Back to top button