अध्यात्म

रात में अचानक नींद खुलना या किसी घटना का आभास होना है अलौकिक शक्तियों का इशारा, इन्हें ऐसे समझे

भगवान की लीला सबसे निराली होती है। वह कब किस रूप में हमारी मदद कर रहा होता है कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति जीवन में अच्छे कर्म करता है भगवान हमेशा उसके साथ रहता है। इतना ही नहीं ईश्वर समय समय पर कई ऐसे संकेत भी देता है जो कुछ अच्छी चीजों की ओर इशारा करते हैं। कई बार हम नादान इंसान ऊपर वाले के इन संकेतों को ठीक से समझ भी नहीं पाते हैं।

ऐसे में आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अलौकिक शक्तियां या भगवान आपको देते हैं। इन संकेतों से ईश्वरीय शक्ति (Divine Power) का हमारे आसपास होने का एहसास होता है। कई बार तो ये संकेत इतने ज्यादा मजबूत और चमत्कारी होते हैं कि नास्तिक इंसान भी आस्तिक बन जाता है। तो चलिए फिर बिना किसी देरी के इन संकेतों पर एक नजर डाल लेते हैं।

ये संकेत करते हैं दैवीय कृपा की ओर इशारा:

1. शस्त्रों की माने तो यदि रात में गहरी नींद से किसी व्यक्ति की आँखें अचानक सुबह 3 से 5 बजे के बीच खुल जाए तो ये एक दैवीय इशारा होता है। यह वह समय होता है जब दैवीय शक्तियां (Divine Power) आसमान में घूमती हैं। इस संकेत का मतलब है कि भगवान आपके साथ है और जल्द आपके जीवन में कुछ अच्छा घटित होने वाला है।

2. शस्त्रों की माने तो यदि आपको सपने में देवी देवता दिख जाएं तो ये भी एक दैवीय संकेत होता है। सपने में भगवान को देखना या उनसे बातचीत करना एक अच्छा इशारा होता है। इसका मतलब है कि भगवान आपके साथ हैं। वे आपका पूरा ख्याल रख रहे हैं। जीवन में कोई समस्या है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। वे आपके सभी बिगड़े काम बना देंगे।

3. कई बार हमे भविष्य में होने वाली चीजों का पहले से ही आभास हो जाता है। शस्त्रों के अनुसार यह भी एक दैवीय संकेत होता है। इसका मतलब है कि भगवान आपको पहले से अच्छी या बुरी चीजों के प्रति आगाह कर रहे हैं। वे आपके साथ हैं जिसकी वजह से आपको भविष्य की कुछ झलकियां देखने को मिल रही है। इसके आधार पर आप आने वाली मुसीबतों से बच सकते हैं।

4. यदि किसी व्यक्ति को समाज में बहुत मान सम्मान मिलता है और उसकी पुछ परख होती है तो ये भी दैवीय कृपा का एक संकेत होता है। मतलब भगवान आपके ऊपर अपनी कृपा बरसाए जा रहा है।

5. यदि आप रात में गहरी नींद में हो और किसी के पुकारने की आवाज सुनाई दें और वहां देखने पर कोई मौजूद न हो, तो समझ जाएं कि कोई अलौकिक शक्ति आपको इशारा कर रही है।

Back to top button