राशिफल

चंद्रमा का धनु में संचार बना रहा वृद्धि योग, इन राशियों के हाथ में आएगा पैसा, मुरादे होंगी पूरी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति की वजह से आकाशमंडल में कई योगों का निर्माण होता है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से बन रहे योग का सकारात्मक नतीजा मिलता है परंतु उनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण नकारात्मक परिस्थितियां जीवन में उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा का संचार धनु में हो रहा है, जिसकी वजह से वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है। आखिर इसका आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? किन राशि वालों को शुभ फल मिलेगा और किसको अशुभ फल की प्राप्ति होगी, चलिए जानते हैं इसके बारे में…..

आइए जानते हैं वृद्धि योग का किन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि वाले लोग अपने व्यक्तित्व में निखार करने की कोशिश कर सकते हैं। ऑफिस में सभी लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी काबिलियत के दम पर अच्छी खासी सफलता मिलने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के कई मार्ग हासिल होंगे। पैसों की चिंता खत्म होगी। आपके रुके हुए काम बनेंगे। दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत से बड़ा धन लाभ मिलने की संभावना है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। इस शुभ योग की वजह से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। संपत्ति के कामों में उम्मीद से अधिक फायदा मिलने की संभावना है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। लव लाइफ बेहद खास रहने वाली है।

सिंह राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। शुभ योग की वजह से आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। लव लाइफ में शानदार बदलाव देखने को मिल सकता है। आप अपने प्रिय के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। आप अपने घरवालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को शुभ योग का अच्छा फल मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार लाभ मिलने की संभावना है। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप कोई नया कदम उठा सकते हैं। घर के लोग पूरा सपोर्ट करेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों से सराहना मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से आप अपने मन की बात कह सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहेगा। सोचे हुए कामों में सफलता हासिल होगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पारिवारिक वाद-विवाद खत्म होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। माता की सेहत में सुधार आने की संभावना है। कारोबार में विस्तार हो सकता है। लाभदायक समझौते मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों के अधूरे पड़े सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मेहनत से काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। समाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों का ज्यादातर समय घूमने फिरने में व्यतीत होने वाला है। मनोरंजन के साधनों में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लोग कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आप घरेलू खर्चों का संतुलन बना कर चलें। पारिवारिक रिश्ते को मजबूत बनाए रखना होगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

कर्क राशि वाले लोगों की जिंदगी में कुछ सकारात्मक तो कुछ नकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अचानक इनकम के स्रोत मिल सकते हैं परंतु उसके अनुसार अनुसार खर्चे भी बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बना कर चलना होगा। कैरियर से संबंधित कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है इसलिए आप इसको अपने हाथ से मत जाने दीजिए। अगर आप अपने काम प्लानिंग करके करेंगे तो आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।

कन्या राशि वाले लोगों को अपने मन को शांत रखना होगा। आप कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। पैसों से जुड़ा हुआ कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। किस्मत से ज्यादा आप अपनी मेहनत पर भरोसा करें। नौकरी करने वाले लोगों को अधीनस्थ कर्मचारियों की सहायता मिल सकती है। काम के सिलसिले में आप किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। आपको अपने कार्य खुद पूरे करने होंगे।

तुला राशि वाले लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझने की आवश्यकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम अटक सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बेरोजगार लोगों को मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बिजनेस से जुड़े हुए लोग कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ सकता है। कोई भी बड़ा फैसला लेने में आप जल्दीबाजी ना करें। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देते हुए खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगें।

मीन राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। परिवार में किसी काम की बागडोर मिल सकती है। ऑफिस के कामों पर आपको ध्यान देना होगा। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। नए लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

Back to top button