दिलचस्प

बिना डाइट और व्यायाम के 100 साल की हो गई ये अम्मा, बताया क्या है उनकी अच्छी सेहत का राज़

समय के साथ बदलना अच्छी बात होती है। लेकिन हर कोई यह नहीं कर पाता है। खासकर पुराने जमाने के लोगों को इसमें बहुत दिक्कत आती है। हालांकि आज हम आपको 100 साल की एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जो अपनी उम्र से कई गुना ज्यादा मॉडर्न है। इनसे मिलिए, ये है 100 साल की मस्तमौला आजी।

आजी अपनी उम्र की औरतों जैसी नहीं है। वे बहुत खुले विचारों की है। यही वजह है कि उनके पोता पोती भी उनके साथ अपनी हर बात शेयर करते हैं। आजी सभी से दोस्तों की तरह बातें करती हैं। वे भले 100 साल की हैं लेकिन उनका दिल 25 का है। 1920 में पैदा हुई आजी ने महात्मा गांधी संग स्वतंत्रता आंदोलन में भी भाग लिया था। वे हिटलर की तानाशाही भी देख चुकी हैं।

आजी अपने परिवार को कई कहानियां सुनाती रहती है। इन दिनों आजी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। ‘ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे’ पर उनकी स्टोरी आने के बाद वे फेमस हो गई हैं। अब हर कोई 100 साल की इन आजी के बारे में जानना चाहता है। आमतौर पर लोग बुजुर्गों को पुरानी सोच का समझते है। उन्हें लगता है इनका कम बस हमे आशीर्वाद देना ही होता है। हालांकि आजी के केस में ऐसा नहीं है। वे अपने घर वालों के साथ दोस्तों की तरह रहती है।

आजी इतनी मॉडर्न सोच की है कि उन्होंने अपने एक पोते की इन्टरकास्ट मैरिज तक करवा दी थी। उनके घरवाले इस शादी के खिलाफ थे लेकिन आजी ने उन्हें समझाया और पोते की लव मैरिज करवा दी। 100 साल की उम्र में भी आजी की फिटनेस और हेल्थ का जवाब नहीं है। इसका राज वे अपनी सोच ‘जियो और जीने दो’ को बताती हैं। वे दूसरों की खुशी का ख्याल रखती हैं जिसके चलते बाकी लोग भी उन्हें खुश रखते हैं।

आजी के 5 बच्चे और 10 पोता पोती है। वे सभी के साथ मस्ती मजाक करती हैं। जब कोई त्यौहार आता है तो आजी पूरे परिवार के साथ इसे धूमधाम से सेलिब्रेट करती है। इतना ही नहीं वे बच्चों की पिज्जा बर्गर पार्टी में भी शामिल होती हैं। परिवार में हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता है।

आजी कहती हैं कि मेरे साथ की महिलाएं मुझे हद से ज्यादा मॉडर्न मानती हैं। उनका कहना है कि मैं अपने बच्चों को बिगाड़ रही हूं। लेकिन मेरे मानना है कि हमे समय के साथ बदलते रहना चाहिए। यदि आप भी आजी की तरह ज्यादा जिना चाहते हैं तो जीवन में ‘जियो और जीने दो’ वाली सोच का पालन करे।

Back to top button