राशिफल

शिव-पार्वती की कृपा से इन 3 राशियों को आर्थिक लाभ के हैं संकेत, प्रेम संबंधों में आएगा सुधार

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल की वजह से मनुष्य के जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोगों की कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संकेत मिल रहे हैं। इन राशि वालों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा दृष्टि बनी रहेगी और आर्थिक मुनाफा मिलने के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं शिव-पार्वती की कृपा से किन राशियों को मिलेगा लाभ

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आमदनी के स्रोत हासिल होंगे। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। जीवन की कई परेशानियों का समाधान निकल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में अनुभवी लोगों की सहायता मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपकी ज्यादातर सभी योजनाएं पूरी होंगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको भारी मुनाफा मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ेंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कोई पुरानी योजना सफल होने की वजह से भारी धन लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आपका मन शांत रहेगा। ईश्वर की भक्ति में अधिक मन लगेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में जीत मिलेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप अपनी लव लाइफ में सामान्य से हटकर कुछ अलग सोच सकते हैं। प्रेम संबंध बेहतर बनाए रखें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए लोगों से जान पहचान हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। कामकाज के तरीकों में कुछ नयापन लाने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। आपका मन शांत रहेगा। मनोरंजन के कामों में अधिक धन खर्च होने की संभावना है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कर्क राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में किसी सहकर्मी से अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि वाले लोगों को धन हानि होने की संभावना है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। अचानक किसी रिश्तेदार से अशुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आप काफी चिंतित नजर आएंगे। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से कष्ट झेलना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि यदि आप कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं तो पहले सोच-विचार जरूर करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

तुला राशि वाले लोगों का समय बेहद कमजोर नजर आ रहा है। पुरानी समस्याओं को लेकर आप काफी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। फिजूलखर्ची हो सकती है। कमाई के जरिए कम होने की संभावना है। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखना होगा। प्रेम जीवन खूबसूरत रहने वाला है। प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के मन में नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। कामकाज में आप अधिक मेहनत करेंगे, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। आपको यही सलाह दी जाती है कि जरूरी कामों को आप समय पर निपटा लें अन्यथा कार्यभार अधिक हो सकता है। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता की सेहत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से चिंता कम होगी।

धनु राशि वाले लोगों को निवेश संबंधित कामों में काफी संभलकर रहना होगा क्योंकि आपको हानि होने की संभावना नजर आ रही है। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह का उत्तम रिश्ता मिल सकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को अपने काम के सिलसिले में कोई भी गुप्त योजना दूसरों के सामने उजागर करने से बचना होगा अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। दोस्तों से मिलना-जुलना होता रहेगा।

मकर राशि वाले लोग ऑफिस में अपने रुके हुए कामों में अधिक मेहनत करेंगे। बड़े अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। परिवार और संतान से सहयोग मिल सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्चे बढ़ेंगे। कुछ कामों में आपको निराशा हाथ लग सकती है।

मीन राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। घर-परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह पर आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। मीडिया में काम करने वाले लोगों को सुनहरा मौका मिल सकता है। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा।

Back to top button