समाचार

चोरी के पैसों से करता था लोगों की मदद ताकि जीत सके चुनाव, लंबे समय से थी पुलिस को तलाश

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली, पंजाब और देश के दूसरों हिस्सों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इस चोर का नाम मोहम्मद इरफान उर्फ उजाले बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद इरफान ने अपने गैंग के साथ कई सारे राज्यों में चोरी कर लाखों रुपए जमा किए थे। इन पैसों से ये अपने शौक पूरा करता था। आरोपी के पास से पुलिस को महंगे कपड़े, महंगी गाड़ियां मिली हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी चीजों इसने चोरी की पैसों से ही खरीदी हैं।

दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने आरोपी की जानकारी देते हुए बताया कि ये गृह जनपद बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाला है और इस साल मार्च में ये जिला परिषद का चुनाव भी लड़ने वाला था। अपना नाम बनाने के लिए ये गरीबों की मदद करता था और चोरी के पैसों से उनके लिए सीतामढ़ी में स्वास्थ्य कैंप लगवाता था। इतना ही नहीं ये चोरी के पैसों को दान भी किया करता था।

क्राइम ब्रांच की डीसीपी मोनिका भारद्वाज के अनुसार उन्हें आरोपी मोहम्मद इरफान के दिल्ली में होने की खबर मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने 7 जनवरी को नारायणा फ्लाईओवर के पास से इसे पकड़ा लिया। पुलिस को इसके पास से जगुआर और निसान की 2 महंगी कारें बरामद हुईं हैं।

आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो इसने बताया कि वो अपने गैंग के साथ केवल पॉश इलाकों के उन घरों में चोरी करता था, जो बंद होते थे। ये पहले पता लगाते थे कि कौन से घर लंबे समय से बंद पड़े हैं। उसके बाद ये उन घरों में घुसकर चोरी किया करते थे। इस तरह से इन्होंने लाखों रुपए लूट थे।

डीसीपी मोनिका के अनुसार ये गैंग केवल नगदी और गहनों की चोरी करता था और लंबे समय से पुलिस को इनकी तलाश थी। वहीं इसे पकड़ने के बाद दिल्ली पुलिस की निशानदेही पर पंजाब के जालंधर से भी इरफान के गैंग के तीन लोग को भी पकड़ा गया हैं। जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस को इनके पास से फ्रांस मेड पिस्टल और गहने मिले हैं।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बीते साल उसके गैंग ने जालंधर में एक घर से 26 लाख रुपये, हीरे और सोने के गहनों की चोरी की थे। वहीं कोरोना के कारण ये गैंग वारदातों को अंजाम नहीं दे पा रहा था। क्योंकि इस दौरान अधिकतर लोग अपने घरों में ही रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक इरफान बिहार में लोकप्रिय युवा नेता बनना चाहता था और चोरी के पैसों का इस्तेमाल ये चुनाव लड़ने के लिए कर रहा था।

Back to top button