बॉलीवुड

कभी शक्ल सूरत देख नहीं मिलता था काम, आज इनके साथ काम करने के लिए मरता है पूरा बॉलीवुड

शक्ल सूरत ही सबकुछ नहीं होती है। आपका हुनर भी बहुत मायने रखता है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में अधिकतर अच्छी शक्ल सूरत वालों की ही ज्यादा पूछ परख होती है। लेकिन आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिन्हें कभी शक्ल देख रिजेक्ट कर दिया गया था। आज वही सितारें बॉलीवुड में छाए हुए हैं और दुनिया उनकी दीवानी है।

गोविंदा: 90 के दशक में गोविंदा एक बड़े सितारे हुए करते थे। उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करती थी। आपको जान हैरानी होगी कि एक समय ऐसा भी था जब डायरेक्टर्स गोविंदा को रिजेक्ट कर देते थे। दरअसल तब वे कुछ ज्यादा ही यंग दिखा करते थे जिसकी वजह से ऑनस्क्रीन माचों वाली फिलिंग नहीं आती थी। लेकिन बाद में गोविंदा ने अपने हुनर से सबको अपना दीवाना बना लिया।

धनुष: ‘रांझणा’ फिल्म से बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ने वाले धनुष भी एक साधारण शक्ल वाले एक्टर हैं। हालांकि उनकी एक्टिंग इतनी दमदार है कि बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में उनकी बहुत पूछ परख है। उनके शानदार टेलेंट ने उनकी साधारण शक्ल को दबा दिया।

अजय देवगन: अपने स्किन कॉम्पलेक्शन के चलते अजय को भी कई बार फिल्म इंडस्ट्री में रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। करियर के शुरुआत में उन्हें शक्ल देखकर ही बाहर का रास्ता बता दिया जाता था। लेकिन उनके हुनर ने शक्ल को साइड में रख दिया। आज वे बॉलीवुड के टॉप कलाकारों में शामिल हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी: नवाज़ ने ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में चोर का एक छोटा सा रोल किया था। इसके बाद उन्होंने बहुत संघर्ष किया। उन्हें लीड एक्टर के रूप में नहीं देखा जाता था। लेकिन नवाज़ ने हार नहीं मानी और आज वे फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्टर माने जाते हैं। हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है।

इरफान खान: इरफान भले अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनका अभिनय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा अमर रहेगा। उन्हें भी अपनी शक्ल के चलते कई बार बाहर निकाल दिया जाता था। लेकिन इन रिजेक्शन से उन्होंने हार नहीं मानी और बॉलीवुड का सबसे मंजा हुआ कलाकार बनकर दिखा दिया। उन्होंने कई हॉलिवुड फिल्मों में भी काम किया।

अमिताभ बच्चन: आज पूरी दुनिया अमिताभ बच्चन की आवाज और हाइट की दीवानी है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब आकाशवाणी ने अमिताभ को भारी आवाज के चलते रिजेक्ट कर दिया था। वहीं कई बार वे अपनी लंबी हाइट की वजह से फिल्मों से भी निकाल दिए गए थे। हालांकि अंत में उनके टेलेंट की जीत हुई और आज वे बॉलीवुड के महानायक कहलाते हैं।

Back to top button