दिलचस्प

11 साल के पाकिस्तानी बच्चे ने भारत के लिए जो कहा वह सुन आप हैरान रह जाएंगे, देखें Video

भारत और इंडिया के बीच कितनी टेंशन रहती है ये बात किसी से छिपी नहीं है। दोनों ही देश एक दूसरे को कोई खास पसंद नहीं करते हैं। यदि राजनीति को साइड में रख दें और देश की आवाम से एक दूसरे के मुल्कों के बारे में पूछा जाए तो शायद मामला थोड़ा अलग हो सकता है। अधिकतर यही देखा गया है कि पाकिस्तान के लोग इंडिया को नीचा दिखाने की ही बात करते हैं, हालांकि आज हम आपको पाकिस्तान के एक ऐसे लड़के से मिलाने जा रहे हैं जिसका भारत के प्रति बयान सुन आपका दिल खुश हो जाएगा।

बच्चे बहुत मासूम होते हैं। उन्हें बचपन से जैसा सिखाया जाएगा उनका दिमाग उसी डायरेक्शन में सोचेगा। इसलिए उनकी सही परवरिश बहुत मायने रखती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बच्चे को ही ले लीजिए। पाकिस्तान का रहने वाला यह बच्चा महज 11 साल का है लेकिन इसके विचार बहुत अच्छे हैं। इस बच्चे से हाल ही में Karl Rock नाम के एक फेमस यूट्यूबर ने बात की है।

दरअसल Karl Rock अलग अलग देश घूम वहां के कल्चर को अपने यूट्यू चैनल पर दिखाते हैं । इस बार वह पाकिस्तान के दूर पर निकले हुए हैं। यहां लाहौर की एक फुड स्टॉल में उनकी मुलाकात 11 साल के पाकिस्तानी बच्चे जकियास से हुई। जकियास ने रॉक को बताया कि लोग उसे जैक बोलकर भी पुकारते हैं। वह रॉक को खाना भी ऑफर करता है। इस दौरान रॉक बच्चे से पाकिस्तानी खाने और सभ्यता के बारे में बातचीत करते नजर आते हैं।

जब रॉक ने बच्चे से इंडिया के बारे में पूछा तो उसने कहा कि ‘‘बुरे और अच्छे लोग हर जगह होते हैं। तो हम किसी को भी जज नहीं कर सकते हैं।’ रॉक ने भी इस बात से सहमति जताई। इस वीडियो में रॉक ने ये भी कहा कि वे पाकिस्तान में कई ऐसे लोगों से मिले हैं जिन्होंने भारत देखा है, लेकिन भारत में उन्हें कोई ऐसा नहीं मिला जिसने पाकिस्तान देखा है। रॉक और इस पाकिस्तानी बच्चे के बीच और क्या क्या बातचीत हुई इसे आप इस वीडियो में पूरा सुन सकते हैं।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रॉक न्यूजीलैंड के रहने वाले हैं। उन्हें भारतीय कल्चर में बहुत दिलचस्पी है। यहां तक कि उन्होंने एक भारतीय लड़की से शादी भी की है। वे इस लड़की के साथ दिल्ली में रहते हैं। वैसे इस वीडियो में बच्चे ने भारत के बारे में जो कुछ कहा उसे आप किस तरह से देखते हैं? अपने जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

Back to top button