विशेष

इस देश में समुद्र किनारे दिखी जलपरी, कचरे के ढेर के बीच इस हालत में मिली, देखें Photos

भगवान ने इस दुनिया को बहुत ही खूबसूरत बनाया है। खासकर प्रकृति की बात करें तो ये धरती पर मौजूद सभी जीवों के लाभ के अनुसार ही बनाई गई थी। नदी, पहाड़, पेड़ पौधे इत्यादि चीजें हर जीव के जिंदा रहने के लिए आवश्यक है। हालांकि इंसान अपनी निजी फायदे के चलते इन्हें अशुद्ध करता जा रहा है। इस समय दुनिया की एक सबसे बड़ी समस्या प्लास्टिक वेस्ट भी है। यह प्लास्टिक आसानी से रिसाइकल नहीं होता है। नतिजन ये पर्यावरण को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाता है।

अब बाली के इस बीच को ही ले लीजिए। आमतौर पर बाली अपने खुसबुरत समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। लेकिन जब यहां लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं तो अपने साथ हजारों टन कचरा भी ले आते हैं। ये कचरा समुद्र तट की खूबसूरती बिगाड़ देता है। इसके अलावा समुद्र में रहने वाले जीव जन्तु की लाइफ पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इतना ही नहीं खारे पानी से बनने वाले नमक में भी अब प्लास्टिक के कण मिलने लगे हैं। ऐसे में इस प्लास्टिक वेस्ट को रोकने में सभी को आगे आना पड़ेगा।

प्लास्टिक वेस्ट को अधिकतर लोग हल्के में लेते हैं। वे कहीं भी प्लास्टिक फेंक देते हैं। ऐसे में बाली की रहने वाली लॉरा नाम की महिला ने जलपरी (मत्स्यांगना, Mermaid) बनकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है। वे जलपरी का भेष बनाकर समुद्र किनारे पड़े कचरे के ढेर में लेट गई। इसके बाद उन्होंने एक फोटोशूट करवाया जो अब वायरल हो रहा है।

यह फोटोज़ Wayan Suyadnya नाम के एक स्थानीय फ्रीलांस फोटोग्राफर ने खींचे हैं। महिला इस फोटोशूट से पूरी दुनिया को यह संकेत देना चाहती है कि अभी भी देरी नहीं हुई है। यदि आप अब नहीं संभले तो ये पर्यावरण जीने के लायक नहीं रहेगा।

बताते चलें कि बाली में समय समाए पर प्लास्टिक और कचरा सफाई का अभियान भी चलाया जाता है। लेकिन असली समस्या यहां आने वाले सैलानी है जो बिना सोचे समझे बीच पर ही कचरा फेंक देते हैं।


बाली के समुद्र तटों पर सिंगल यूज प्लास्टिक अब सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wayan Suyadnya (@hiwayan)


सिर्फ बाली ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कई ऐसे समुद्र तट हैं जो इस तरह के कचरे का शिकार हो रहे हैं। यहां तक कि भारत के समुद्री तटों का भी यही हाल है। ऐसे में यह हम सभी का कर्तव्य है कि जब भी हम बीच पर जाए तो इस तरह की गंदगी न फैलाए। ये आपके और आने वाले जनरेशन के भविष्य के लिए खतरा बन सकती है।

Back to top button