बॉलीवुड

4 साल के तैमूर से शादी करना चाहती थी 28 की नोरा फतेही, करीना कपूर ने दिया था ऐसा रिएक्शन

तैमूर अली खान (Taimur ali khan) ने बॉलीवुड के सभी स्टार किड्स को पीछे छोड़ दिया है। जब भी सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स की बात आती है तो तैमूर का नाम टॉप पर रहता है। सिर्फ मीडिया और फैंस ही नहीं बल्कि बड़े बड़े सितारें भी तैमूर के दीवाने हैं। अब बॉलीवुड की सेक्सी एक्ट्रेस और डांस क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) को ही ले लीजिए। नोरा को तैमूर इतने अच्छे लगते हैं कि वे उनसे शादी तक करना चाहती है।

दरअसल 28 साल की नोरा ने 4 साल के तैमूर से शादी करने की इच्छा करीना कपूर (kareena kapoor) के चैट शो में जताई थी। नोरा ने कहा था कि जब तैमूर बड़े हो जाएंगे तो वे उनसे शादी करना चाहेंगी। नोरा की यह बात सुन करीना कपूर हैरान रह गई थी।

हुआ ये था कि करीना ने नोरा की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) नोरा के डांस मूव्स के दीवाने हैं। इस पर नोरा ने करीना को धन्यवाद कहते हुए ये बोला था कि ‘मैं उम्मीद कर रही हूं कि तैमूर जल्द ही बड़े हो जाएंगे। फिर मैं अपनी और तैमूर की सगाई या शादी के बारे में सोच सकती हूं।’

नोरा के शादी के प्रस्ताव को सुन करीना हैरान रह गई थी। उन्होंने हँसते हुए कहा था कि ‘ठीक है लेकिन अभी तैमूर सिर्फ 4 साल का है। तुम्हें लंबा इंतजार करना पड़ेगा।’ इस पर नोरा ने कहा था कि ‘कोई बात नहीं, मैं इंतजार करने को तैयार हूं।’ नोरा के इस बयान की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था।

इस बात में कोई शक नहीं कि तैमूर की लोकप्रियता आसमान छूती है। हालांकि उन्हें टक्कर देने के लिए अब उन्हीं के छोटे भाई या बहन जल्द आ सकते हैं। गौरतलब है कि करीना दूसरी बार सैफ के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इस समय उनका प्रेग्नेंसी का आठवां महिना चल रहा है। बेबो का वजन भी काफी बढ़ गया है। हालांकि वे घर में ज्यादा नहीं बैठती हैं। उन्हें यहां वहां काम के सिलसिले में घूमते हुए स्पॉट किया जाता रहता है।

काम कि बात करें तो करीना जल्द ही आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म में दिखाई देंगी। इसके अलावा वे करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘तख्त’ में भी काम कर रही हैं। दूसरी तरफ नोरा फतेही को आखिरी बार वरुण धवन के साथ ‘स्ट्रीट डांसर थ्री डी’ में देखा गया था। वहीं हाल ही में गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो सिंगल ‘नाच मेरी रानी’ में भी उनका जबरदस्त अंदाज देखा गया। वे जल्द ही ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, शरद केलकर और एमि विर्क जैसे सितारों संग नजर आएंगी।

Back to top button