बॉलीवुड

Video: भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस को Kiss करने लगे खेसारी लाल यादव, देखें फिर क्या हुआ

भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Films) की अपनी एक अलग बात होती है। बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री का नंबर आता है। इसका भी एक बड़ा दर्शक वर्ग है। इसमें काम करने वाले सितारों की लोकप्रियता भी किसी बॉलीवुड सितारें से कम नहीं है। भोजपुरी फिल्मों के ऐसी ही एक दिग्गज कलाकार हैं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)। ये वहीं खेसारी लाल यादव है जो बिग बॉस 13 में भी नजर आए थे।

इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक ‘किसिंग सीन’ बहुत ही वायरल हो रहा है। इस सीन में वे भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) को किस करते नजर आ रहे हैं। काजल और खेसारी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में बहुत पॉपुलर है। फैंस को इनके बीच की कैमेस्ट्री देखना बड़ा पसंद है। इनके गाने भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होते हैं। हालांकि इस बार इन दोनों के बीच का एक किसिंग सीन इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का यह किसिंग सीन Youtube पर ‘Kiss किस कर दिहल’ नाम से अपलोड किया गया है। अपलोड होने के कुछ ही देर बाद इस सीन ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। इसे अभी तक करीब दो लाख लोग देख चुके हैं। इस सीन में खेसारी को काजल राघवानी के साथ मस्ती मजाक करते हुए देखा जा सकता है। बस इसी दौरान वे काजल को चूम लेते हैं।

इस सीन में दोनों के बीच की कैमेस्ट्री बड़ी ही क्यूट दिखाई देती है। इनके फैंस इस सीन को बड़ा इन्जॉय कर रहे हैं। वैसे दोनों सितारों के अभिनय को देख भी यही लगता है कि दोनों को यह सीन करने में बड़ा मजा आया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सीन ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ (Dulhin Wahi Jo Piya Man Bhaye) का है। यह फिल्म अभय सिन्हा एंड इजमाईट्रिप डॉट कॉम द्वारा प्रस्तुत की जा रही है।

फिल्म का फर्स्ट लुक नए साल में जारी किया गया था। जल्द ही इसका ट्रेलर भी आ जाएगा। फिल्म में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक साथ धमाचौकड़ी मचाते दिखाई देंगे। उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी। फिलहाल आप इस फिल्म का यह जोरदार किसिंग सीन यहाँ देख लीजिए।

वैसे आपको ये सीन कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले।

Back to top button