समाचार

लव जिहाद का शिकार बनीं एक और हिंदू लड़की, मेहताब ने राजेश बन की शादी फिर शव छोड़कर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश से एक ओर लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया। फिर भागकर लड़की से शादी कर ली। वहीं तीन महीने बाद लड़की मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी युवक गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस में लड़की का शव छोड़कर भाग गया। युवक के खिलाफ बुधवार को लड़की के पिता ने तहरीर दी है। कुशीनगर के रामकोला के मांडराय खेदू टोला निवासी इंद्रदेव ने आरोप लगाया कि युवक ने नाम और पहचान बदलकर उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद उनकी बेटी को घर से भगा ले गया।

लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम चंडीगढ़ पीजीआई से एक युवक एंबुलेंस से महिला को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद युवक ट्रामा सेंटर में पर्ची कटाने के बहाने से मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस चालक ने रात भर युवक का इंतजार किया। युवक के न आने पर उसने सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी।

एंबुलेंस चालक ने पुलिस से कहा कि युवक ने अपना नाम राजेश कुमार और पत्नी का नाम सुधा बताया था। पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि युवक का नाम मेहताब है। पुलिस उसके गांव पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था। ये खबर अखबार में छपी जिसे पढ़ने के बाद इंद्रदेव गुलरिहा थाने पहुंचे और उन्होंने महिला की पहचान अपनी बेटी सुधा के रूप में की।

इंद्रदेव ने पुलिस को बताया कि सुधा की शादी आठ वर्ष पहले महराजगंज के श्याम देउरवा निवासी पिंटू से हुई थी। पिंटू राजस्थान में मजदूरी किया करता था। सुधा मायके में रह रही थी, उसी दौरान उसकी मुलाकात मेहताब से हुई। उसने सुधा को अपनी गलत पहचान बताई और उसे प्रेमजाल में फंसा दिया। सुधा तीन महीने से इसे जानती थी। वहीं एक दिन सुधा इसके साथ घर से भाग गई और ये दोनों तभी से लुधियाना में रह रहे थे

मेहताब पिपरा गांव का रहने वाला है और इस गांव के लोग ने भी इस बात की पुष्टि की है उसका असल नाम राजेश कुमार नहीं बल्कि मेहताब है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और मेहताब की तलाश में जुटी हुई है।

Back to top button