अध्यात्म

7 जनवरी से शनि देव हो जाएंगे अस्त, इन 6 राशियों का चमक जाएगा भाग्य

शनि ग्रह को कर्मफलदाता कहा जाता है और ये हर व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि की चाल अन्य ग्रहों के मुकाबले काफी धीमी होती है। इसलिए इस ग्रह का असर लंबी अवधि तक जीवन में रहता है। वहीं 7 जनवरी को शनि देव अस्त हो रहे हैं और साथ में ही इस साल ये अपनी स्वराशि मकर में विराजमान होंगे। शनि ग्रह के अस्त होने के कारण सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि के अस्त होने से और बुध ग्रह के उदय होने से नीचे बताई गई राशियों को इस साल शुभ फल मिलेंगे। तो आइए जानते हैं ये 6 राशियां कौन सी हैं।

इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि, खुल जाएगा भाग्य –

मिथुन राशि

इस साल मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो गई है। वहीं शनि ग्रह के अस्त होने के कारण इस राशि के लोगों का भाग्य खुल जाएगा और इन्हें शुभ फल की प्रप्ति होगी। इस दौरान नए कार्य को शुरू करना शुभ साबित होगा और धन लाभ का योग बनेगा। इस अवधि में कोई नया कार्य प्रारंभ करने के बारे में अगर आप सोच रहे हैं, तो उसे बिना देरी के शुरू कर सकते हैं।

बात की जाए पारिवारिक जीवन की तो ये समय परिवारिक जीवन के लिए भी उत्तम साबित होगा।। परिजनों से सहयोग मिलेगा और आपस में प्यार बढ़ेगा। हालांकि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले हर किसी से सलाह जरूर लें और सोच समझ कर ही किसी निर्णय पर पहुंचे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को भी शनि इस साल शुभ फल देने वाले हैं। इस राशि के लोगों को कार्य व्यापार में फायदा होगा और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन बरकत के योग कर्क राशि के जातकों को मिलेंगे। हालांकि की आप बस इस बात का ध्यान रखें की कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें और हर किसी से प्यार से ही बात करें। किसी के साथ भी विवाद में न पड़े।

तुला राशि

तुला राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। लेकिन शनि अस्त होने के कारण तुला राशि के जातकों को लाभकारी फल मिलेगा। कार्य-व्यापार में तरक्की मिलेगी। शीर्ष अधिकारियों से आपके अच्छे रिश्ते बनेंगे और  सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन के मार्ग खुलेंगे और सच्चा जीवन साथी भी मिल जाएगा।

धनु राशि

धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी। परंतु शनि के अस्त होने के कारण इस राशि के जातकों के लिए ये साल अच्छा साबित होगा। धन प्राप्ति के साधनों में वृद्धि होगी। परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। मनोबल और आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी और नौकरी के नए अवसर मिलेंगे।

मकर राशि

मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती चलेगी। लेकिन इस ग्रह के अस्त होने की वजह से मकर राशि के लोगों के लिए ये वर्ष उत्तम रहेगा। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते मधुर होंगे और जिस भी कार्य को आप शुरू करेंगे उसमें सफलता ही मिलेगी। बस आप इस बात का ध्यान रखें की किसी से लड़ाई न करें और निर्णय लेते वक्त सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ मतभेद होने पर ठंडे दिमाग से उसे हल करें।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को नौकरी व व्यापार में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अपने कार्य को गंभीरता के साथ करें और सोच समझकर ही कोई कदम उठाएं। इस अवधि में आपके कार्य की गति थोड़ी धीमी पड़ सकती है। लेकिन उनमें निरंतरता बनी रह सकती है।

Back to top button