दिलचस्प

81 की दादी ने की 35 साल के बाके नौजवान से शादी, अब PM से मदद मांग बताया रात में क्या होता है

जब किसी से प्यार होता है तो सामने वाले की उम्र नहीं देखी जाती है। अब ब्रिटेन की रहने वाली 81 वर्षीय आइरिस जोन्स को ही ले लीजिए। उन्हें खुद से 46 साल छोटे मोहम्मद अहमद से प्यार हो गया। मोहम्मद इजिप्ट में रहते हैं और उनकी उम्र 35 साल है। इस अनोखे कपल की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। पहले दोनों की बातचीत हुई और फिर आपस में गहरा प्यार भी हो गया।

जोन्स अपने प्रेमी से मिलने इजिप्ट भी गई थी। यहां दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिताया। जब इनका प्यार और परवान चढ़ने लगा तो दोनों ने पिछले साल नवंबर में शादी भी रचा ली।

हालांकि शादी के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ नहीं रह पा रहे हैं। दरअसल मोहम्मद को ब्रिटेन का वीजा नहीं मिल पा रहा है। वहीं जोन्स अपनी उम्र के चलते इजिप्ट के मौसम में वहां रहने नहीं जा सकती है।

अपनी इस समस्या को इस कपल ने हाल ही में एक टीवी शो पर भी बताया था। जोन्स का कहना है कि वह उम्र के ऐसे पढ़ाव पर है कि कभी भी दुनिया को अलविदा कह सकती है। इसलिए वह अपना हर दिन, हर पल अपने पति के साथ गुजरना चाहती है।

जोन्स के घर वाले इस शादी से खुश नहीं थे। उन्हें लगता है कि मोहमद प्यार का नाटक कर रहा है। उसकी नजर जोन्स की संपत्ति पर है। दरअसल जोन्स संपत्ति के मामले में मोहमद से कई ज्यादा बेहतर है।

जोन्स को कई लोगों ने समझाया कि मोहम्मद से शादी न करें, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और शादी कर ली। अब उनके रिश्तेदारों ने भी उनसे संपर्क करना छोड़ दिया। ऐसे में 81 साल की जोन्स अकेले ही रहती है। उन्हें सिंगल रहने में कई दिक्कतें भी आती हैं। यही वजह है कि वह जल्द से जल्द इजिप्ट में रह रहे अपने पति को ब्रिटेन बुलाना चाहती है।

जोन्स ने यूके के पीएम बोरिस जॉनसन से भी अपील की है कि वे उसके पति को वीजा देने में मदद करें। उसने यह भी बताया कि पति के बिना वह एक एक रात रो रो कर गुजारती है। शादी के बाद पति से मिलने वह तीन बार इजिप्ट जा चुकी है। अब उसकी यही इच्छा है कि उसका पति जल्द से जल्द वीजा लेकर ब्रिटेन आ जाए और उसके साथ ही रहने लगे।

उम्र में अधिक अंतर वाला यह कपल सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर रहा है। वैसे इस पूरे मामले पर आपको क्या कहना है? क्या मोहमद का प्यार सच्चा है या उसकी नजर जोन्स के पैसों पर है?

Back to top button