दिलचस्प

इंसानियत ज़िन्दाबाद: रिक्शा खींच रहे गरीब दंपति के लिए बाइकर ने जो किया वह दिल जीत लेगा – Video

रिक्शा चलाना बड़ी मेहनत का काम है। जो व्यक्ति रिक्शा चलाता है वह दिनभर अपनी एनर्जी उसी में लगा देता है। कई बार रिक्शे के ऊपर बहुत भारी वजन भी होता है। ऐसे में उसे खींचने में बड़ी दिक्कत होती है। अब ऐसा ही कुछ एक गरीब रिक्शेवाले कपल के साथ हो रहा था। वह एक घाटी पर जैसे तैसे अपने भारी रिक्शे को चढ़ा रहा था। पति आगे बैठ साइकलिंग कर रहा था और उसकी पत्नी पूछे से रिक्शे को धक्का दे रही थी।

ऐसे नजारे हम में से बहुत से लोग रोजाना देखते हैं। पर शायद ही कोई इन पर दया कर इनकी मदद करता है। हालांकि इस बेरहम और स्वार्थी दुनिया में कुछ नेकदिल बंदे भी हैं। ये समय समय पर इंसानियत दिखाते रहते हैं। अब ऐसा ही एक नेकदिल बाइकर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल जब यह बाइकर इस गरीब कपल को घाटी के ऊपर रिक्शा चढ़ाने का संघर्ष करते हुए देखता है तो मदद करने लग जाता है।

वह बाइकर रिक्शे को धक्का लगा रही महिला को रिक्शे के ऊपर बैठने का कहना है। इसके बाद वह अपनी बाइक पर बैठे बैठे एक पाँव से रिक्शा को धक्का मारता है। इससे रिक्शा बड़ी आसानी से ऊपर चढ़ जाता है। बाइकर के द्वारा की गई ये मदद हम सभी बाइक चलाने वालों के लिए एक सिख भी है। हम चाहे तो रोजाना न जाने कितने लोगों की ऐसे हेल्प कर सकते हैं। ऐसी मदद करने से इंसानियत जिंदा रहती है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने साझा किया है। वे वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं – इंसानियत जिंदाबाद। एक बाइकर दंपति को ब्रिज पर से लोड वाला रिक्शा चढ़ाते हुए देखता है। रिक्शे को धक्का मार रही महिला से बाइकर रिक्शे पर बैठने की विनती करता है। इसके बाद वह बाइक से धक्का देकर रिक्शे को मैन रोड तक पहुंचा देता है।


सहवाग द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।


इस वीडियो को दिल्ली एनसीआर एरिया का बताया जा रहा है। यह वीडियो NCR Bikerz नाम के यूट्यूब चैनल चलाने वाले ‘Rammy Ryder’ का है। उन्हीं ने रिक्शे को धक्का लगा रहे इस कपल को मदद का ऑफर दिया था।

Back to top button