बॉलीवुड

शादी से पहले इन 7 मुंडो को डेट कर चुकी हैं बंगाली ब्यूटी बिपाशा बासु, लिस्ट में जॉन भी है शामिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे हॉटेस्ट एक्ट्रेस बिपाशा बसु आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वैसे तो अब बिपाशा बॉलीवुड से गायब हो गई हैं, मगर एक जमाना था जब बिपाशा के हुस्न का हर कोई दीवाना था।

फैंस समेत बॉलीवुड के कई अभिनेता भी बिपाशा के हॉटनेस का शिकार हो गए थे। वहीं बिपाशा की बात करें तो उनका दिल कुछ चुनिंदा लोगों पर ही आया था। तो आज बिपाशा बसु के जन्मदिन के खास मौके पर हम उनके लव अफेयर्स के बारे में बताने वाले हैं….

मिलिंद सोमन और बिपाशा बसु

एक समय था, जब बिपाशा अपना करियर मॉडलिंग में बना रही थीं। उस समय उनका दिल मिलंद सोमान पर आ गया था। एक तरफ जहां बिपाशा मॉडलिंग में अपने करियर की शुरूआत कर रही थीं, वहीं मिलिंद सोमान एक सक्सेसफुल और मशहूर मॉडल थे। ऐसे में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका।

डीनो मोरेया और बिपाशा बसु

मिलिंद सोमान से रिश्ता टूटने के बाद बिपाशा बसु का नाम डीनो मोरेया संग जुड़ने लगा। दरअसल दोनों ने एक साथ ही बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन दिनों दोनों के इश्क की बॉलीवुड गलियारों में खूब चर्चाएं होती थीं। एक इंटरव्यू में डीनो ने इस बात को स्वीकार किया था कि वो बिपाशा के साथ रिलेशनशिप में हैं।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

बिपाशा और जॉन का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दरअसल डीनो से अलग होने के बाद बिपाशा ने जॉन का हाथ थामा था और दोनों की केमेस्ट्री को फैंस ऑन स्क्रीन के साथ साथ ऑफ स्क्रीन भी काफी पसंद करते थे। बताया जाता है कि दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे, मगर अचानक से उनका ब्रेकअप हो गया।

राणा दग्गुबाति और बिपाशा बसु

जॉन से रिश्ता टूटने का दर्द बिपाशा के लिए असहनीय था। ऐसे में उन दिनों वो साउथ के अभिनेता राणा दग्गुबाती के करीब हो गईं। दोनों ने फिल्म दम मारो दम में एक साथ काम किया और इस दौरान उनकी नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ गईं। हालांकि इस रिश्ते का अंत भी ब्रेकअप के साथ ही हुआ।

सैफ अली खान और बिपाशा बसु

फिल्म रेस में काम करने के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक इंटीमेट सीन भी किया था, जो उन दिनों काफी चर्चा में रहा। बताया जाता है कि इस सीन को शूट करने के दौरान दोनों एक दूसरे में खो गए थे।

खबरों की मानें तो रेस-2 के दौरान बिपाशा बसु अपने पिछले रिलेशशिप को लेकर काफी परेशान चल रही थीं, इधर सैफ भी सिंगल थे। ऐसे में दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि ये रिश्ता कितने दिन चला और कब खत्म हुआ, इसके बारे में सिर्फ और सिर्फ सैफ और बिपाशा ही बता सकते हैं।

हरमन बवेजा और बिपाशा बसु

जॉन अब्राहम के बाद बिपाशा अगर किसी शख्स के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं तो वो हरमन बावेजा हैं। जी हां, हरमन और बिपाशा दोनों ही एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे। अपने रिश्ते को लेकर दोनों ने पब्लिकली एनाउंस भी किया था। हालांकि हरमन के साथ भी बिपाशा का रिश्ता जल्द ही टूट गया।

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु

कई सेलेब्स और अभिनेताओं को डेट करने के बाद आखिरकार बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर को अपना लाइफ पार्टनर चुना। दोनों इस समय अपने शादीशुदा जिंदगी से काफी खुश हैं और अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

Back to top button