अध्यात्म

सूर्यास्त के बाद इन चीजों का दान करना माना गया है वर्जित, इन्हें दान में देने से नहीं होती बरकत

सनातन धर्म में दान करना बेहद ही पुण्य का कार्य बताया गया है। दान करने से इंसान को उसके पापों से मुक्ति मिल जाती है और उसके ग्रह सदा शांत रहते हैं। दान देने का सबसे शुभ समय सुबह का होता है। इसलिए जब भी आप कुछ दान करने का सोचें तो उसे सुबह स्नान करने के बाद ही दान में दें। शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र भी किया गया है। जिन्हें सूर्यास्त के बाद दान में नहीं देना चाहिए। यदि आप ये चीजें किसी को देते हैं। तो आपको धन संबंधी परेशानियां घेरे लेती हैं। इसलिए भूलकर भी इन चीजों का दान न करें।

सूर्यास्त के बाद न दान करे ये चीजें –

दूध का दान

सूर्यास्त होने के बाद कभी भी दूध का दान न करें। दूध का दान करने से लक्ष्मी मां नजर हो जाती हैं और जीवन में धन से जुड़ी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इसके अलावा दूध का संबंध चंद्रमा से भी माना गया है। इसलिए रात को दूध का दान करने से सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। मान्यता है कि जब दोनों बेला का मिलन होता है। उस समय दूध का दान करने से घर में बरकत नहीं होती है।

दही का दान

दूध की तरह दही का दान करना भी अशुभ माना गया है। दही का दान करने से धन, वैभव और ऐश्वर्य को नुकसान पहुंचता है।  ज्योतिशास्त्र के अनुसार दही का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। शुक्र धन, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक होता है, इसलिए सूर्यास्त के समय दही किसी को दान में न दें। ऐसा करने से भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव पर असर पड़ता है।

लहसुन-प्याज का दान

लहसुन-प्याज का दान भी सूर्यास्त होने के बाद नहीं करना चाहिए। शाम के समय ये चीजें दान करने से केतु ग्रह भारी हो जाता है। जिसके कारण सेहत पर असर पड़ता है। इसलिए आप भूलकर भी लहसुन-प्याज का दान सूर्यास्त के बाद न करें।

सूर्यास्त के दौरान इन कार्यों को करने से भी बचें

सूर्यास्त के बाद दान करने के अलावा नीचे बताए गए कार्यों को करने से भी बचें। इन कार्यों को करने से जीवन में परेशानियां आने लग जाती है।

  • सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू न मारें। ऐसा करने से लक्ष्मी मां नाराज हो जाती हैं और घर में धन की कमी होने लग जाती है। साथ में ही खर्चे एकदम से बढ़ जाते हैं।
  • सूर्यास्त के दौरान सोना भी अशुभ माना जाता है। जो लोग सूर्यास्त के समय सोते हैं, उनका भाग्य भी सो जाता है और कभी भी उनका साथ नहीं देता है। इसलिए आप सूर्यास्त के समय न सोए।
  • सूर्यास्त होने पर किसी से विवाद न करें।

Back to top button