बॉलीवुड

दुल्हन बनी श्रीदेवी की बेटी, सूरजमुखी के फूलों के बीच लगी फूल सी प्यारी, देखें Video

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर बहुत छाई रहती है। उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। वे जब भी न्यू लुक में नजर आती है तो वह वायरल हो जाता है। फिल्मों से ज्यादा वे अपने लुक और फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी दुल्हन का जोड़ा पहन इन्जॉय करती हुई नजर आई। दरअसल यह एक फोटोशूट था। इसका वीडियो अब जाह्नवी के फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

इस वीडियो में जाह्नवी सूरज मुखी के फूलों के बीच बैठकर फोटोशूट सेशन करवा रही है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को हाइप पीआर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है। दुल्हन के इस गेटअप में जाह्नवी बहुत ही सुंदर लग रही हैं। इस वीडियो में वे ब्राइडल लहंगा, ऑफ शॉल्डर ब्लाउड और ग्रीन और व्हाइट कुंदन नेकलेस पहने दिखाई दे रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hype PR (@hypenq_pr)

जाह्नवी की इस फोटो पर फैंस धड़ाधड़ कमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा ‘बहुत ही सुंदर’ तो कोई बोला ‘आप रीयल लाइफ में दुल्हन कब बन रही हैं?’ वहीं कइयों ने हार्ट इमोजी बनाकर जाह्नवी के प्रति अपने प्यार का प्रदर्शन किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जाह्नवी ने यह दुल्हन का गेटअप ब्राइड्स टुडे मैगजीन के लिए किया है। इसकी एक झलक जाह्नवी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जाह्नवी इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां उन्हें 93 लाख से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। वे सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें फैंस संग साझा करती रहती है। श्रीदेवी के देहांत के बाद वह अपने पापा बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर के साथ रहती हैं। मां के जाने के बाद जाह्नवी ही अपने परिवार की केयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फैमिली की एक प्यारी सी तस्वीर भी इंस्टा पर साझा की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

काम की बात करें तो जाह्नवी को आखिरी बार ‘गुंजन सक्सेना’ (Gunjan Saxsena) फिल्म में भारत की पहली महिला पायलट की भूमिका निभाते देखा गया था। इस फिल्म में जाह्नवी का अभिनय लोगों ने पसंद किया था। वे जल्द ही करण जौहर की मल्टी स्टारर ‘तख्त’ फिल्म में भी दिखाई देंगी। वैसे आप लोगों को जाह्नवी दुल्हन के इस अवतार में कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button